पूरे 6 महीना चलेगा नींबू का रस, फ्रिज में स्टोर करने का सीख लें तरीका kitchen hacks 2 storage tips to keep lemon juice for 6 months to one year, खाना - Hindustan
More

पूरे 6 महीना चलेगा नींबू का रस, फ्रिज में स्टोर करने का सीख लें तरीका

How to store lime juice for long time: नींबू फ्रिज में कई बार रखने पर सूख जाते हैं या फिर सड़ने लगते हैं। लेकिन इन नींबूओं के रस को अगर आप लंबे टाइम तक चाहें तो स्टोर कर सकते हैं। इस काम में मदद करेंगे ये 2 टिप्स।

Wed, 11 Feb 2026 06:37 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
पूरे 6 महीना चलेगा नींबू का रस, फ्रिज में स्टोर करने का सीख लें तरीका

सर्दियों के खत्म होते सीजन में नींबू भी मार्केट में सस्ते मिलने लगते हैं। इन नींबू को खरीदकर घर में लाएं है तो खराब होने या सूखने से पहले इनके रस को स्टोर करने का तरीका सीख लें। छह महीना तक नींबू खरीदने का झंझट की खत्म हो जाएगी। तो बस इन 2 सिंपल तरीके से नींबू का रस पूरे छह महीना से लेकर पूरे साल के लिए स्टोर किया जा सकता है।

नींबू का रस स्टोर करने का तरीका

वैसे तो काफी सारे लोग नींबू को ही स्टोर कर लेते हैं लेकिन सबके घर में फ्रिज में जगह ज्यादा नहीं होती। ऐसे में किसी कांच के जार में नींबू का रस स्टोर करना ज्यादा आसान होता है। तो जानें कैसे करें लेमन जूस को स्टोर।

  • सबसे पहले किसी कांच के जार को लें। उसमे नींबू के रस को अच्छी तरह से निचोड़ लें।
  • फिर इस रस में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच नमक मिला दें।
  • बस इसे एयर टाइट करें और फ्रिज में रख दें। ये नींबू का रस पूरे छह महीने तक खराब नहीं होगा। इस रस को आप खाने की चीजों में बड़ी ही आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कसूरी मेथी खरीदने पर पैसे खर्च ना करें सर्दियों में इस तरह बनाकर रख लें

नींबू का रस स्टोर करने के लिए बनाएं आइस क्यूब

  • अगर आप नींबू के रस को शरबत या पीने वाली चीजों के लिए ज्यादा यूज करते हैं तो आइस क्यूब वाला तरीका ज्यादा बेस्ट होगा।
  • सबसे पहले नींबू का रस निकालकर इनके बीजों को छान लें।
  • फिर किसी आइस ट्रे में पूरे लेमन जूस को पलट दें। आप चाहें तो छोटे साइज वाले आइस क्यूब ट्रे का इस्तेमाल करें। जिससे कि थोड़े नींबू के रस की जरूरत हो तो एक से दो क्यूब लेने से काम चल जाए।
  • बस आइस ट्रे में सारे लेमन जूस को डालकर फ्रीजर में जम जाने दें।
  • जब ये नींबू का रस जम जाए तो इसे किसी जिप लॉक बैग में पलटकर बंद करें और फ्रीजर में रख दें। जब जरूरत हो तो एक से दो लेमन जूस के क्यूब निकालकर इन्हें शरबत या फिर किसी भी चीज में आराम से यूज करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुकिंग से जुड़े 8 टिप्स जो किचन में बन रहे खाने को बना देंगे टेस्टी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।