8 cooking tips habits to making food easy and tasty कुकिंग टिप्स: 8 ऐसे खाना पकाने के सीक्रेट जो आपके फूड को बना देंगे टेस्टी
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलकुकिंग टिप्स: 8 ऐसे खाना पकाने के सीक्रेट जो आपके फूड को बना देंगे टेस्टी

कुकिंग टिप्स: 8 ऐसे खाना पकाने के सीक्रेट जो आपके फूड को बना देंगे टेस्टी

Cooking tips for easy and tasty cooking: खाना पकाते वक्त कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स को जरूर याद रखना चाहिए। ये टिप्स आपकी कुकिंग को आसान बनाते हैं और बने हुए खाने को टेस्टी बनाने में मदद करते हैं। तो अपनी आदतों में इन टिप्स को जरूर ऐड कर रखें।

AparajitaSat, 7 Feb 2026 11:29 PM
1/9

कुकिंग टिप्स

किचन में काम करते वक्त काफी सारी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जिससे ना केवल किचन के काम हल्के हो जाते हैं बल्कि इन्हें फॉलो करने से खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है। वैसे तो आपने भी कई सारे किचन हैक्स एंड टिप्स के बारे में जाना होगा। लेकिन इन 8 कुकिंग टिप्स एंड हैक्स को जरूर नोट करके रख लें। जिससे आपकी कुकिंग भी आसान होगी और कुकिंग में स्वाद भी ज्यादा होगा।

2/9

अंडा पैन से चिपक जाए

अंडे को फ्राई करते वक्त तेल में डालते ही चिपक जाता है तो जब भी अंडा तेल में डालना हो तो पहले एक चुटकी नमक डाल दें, उसके बाद अंडा डालें। ऐसा करने से अंडा पैन की तली में नहीं चिपकता।

3/9

आलू उबलते वक्त फट जाते हैं

अगर आपको आलू उबलते समय उनकी ओवर कुकिंग और फटने से बचाना है तो बस आलू उबलते वक्त उसमे एक चम्मच विनेगर डाल दें।

4/9

दाल में झाग आ रहा

दाल में झाग आ रहा तो बस उसमे एक चम्मच डाल दें। झाग शांत हो जाएगा।

5/9

टमाटर जल्दी पकाने का नुस्खा

कड़ाही में छौंकते वक्त टमाटर डाला है तो इसे पकने और गलने में टाइम लगता है। तो स्वादानुसानर टमाटर में नमक डाल दें। ऐसा करने से टमाटर जल्दी पककर गल जाएगा।

6/9

मसाला जल जाए

कड़ाही में मसाला जल जाए तो फौरन एक चम्मच दही डाल दें। ऐसा करने से मसाले का टेस्ट तुरंत बदल दें।

7/9

अंडे की फ्रेशनेस पता करने का तरीका

अंडा फ्रेश है या नहीं पता करना है तो बस पानी में डाल दो, डूब गया तो मतलब फ्रेश है। ऊपर तैरने लगा तो ये बासी पुराना है।

8/9

पकौड़े को क्रिस्पी बनाना है तो

पकौड़े को एक्स्ट्रा क्रिस्पी बनाना है तो बेसन के साथ थोड़े से चावल के आटे को मिला दें। इससे पकौड़े ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे।

9/9

ग्रेवी गाढ़ी करने का नुस्खा

किसी भी सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी नहीं हो रही तो बस एक चम्मच भुना बेसन मिला दें। इससे ग्रेवी गाढ़ी हो जाएगी।