पानी गर्म रखने वाली बोतल से आ रही गंदी बदबू तो दूर करने का ये तरीका जान लें
How to get rid of bad odor from thermoflask bottle: पानी, चाय गर्म रखने वाली थर्मोफ्लास्क वाली बोतल लगातर कई महीनों तक बंद रह जाए तो बदबू करने लगती है। इस बदबू को दूर करने के लिए बस ये आसान सा नुस्खा अपनाएं। बिना मेहनत के साफ हो जाएगी बोतल।

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में पानी, चाय या किसी लिक्विड चीज को रखने के लिए थर्मोफ्लास्क वाली बोतल का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते है। जिससे की खाने-पीने का सामान देर तक गर्म बना रहे। लेकिन बोतल लगातार कई महीनों से बंद पड़ी होने की वजह से उसमे से बदबू कर रही है। और कई बार साफ करने के बाद भी ये बदबू पूरी तरह नहीं जा रही। तो इन ट्रिक्स को ट्राई करें। जिनकी मदद से बोतल से आ रही सारी बदबू साफ हो जाएगी और दोबारा से यूज करने लायक बन जाएगी।
चावल और नमक से करें सफाई
पानी गर्म रखने वाली बोतल यानी थर्मोफ्लास्क की बोतल से बदबू आ रही है और वो साबुन से धुलाई के बाद भी नहीं जा रही। तो बस ये आसान सी ट्रिक ट्राई कर लो। जिसकी मदद से ये बदबू एक बार में ही गायब हो जाएगी। बस इसके लिए बोतल में करीब एक चम्मच चावल के दाने डाल दें। साथ ही एक चम्मच सेंधा नमक भी डाल दें। अब इसमे एक कप के करीब पानी डालें। और, जोर से हिलाएं। इसे करीब पांच मिनट हिलाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर पानी से अच्छी तरह से साफ कर दें। ऐसा करने से बोतल की तली में लगी सफेदी और गंदगी भी अच्छी तरह से साफ हो जाएगी।
नींबू और नमक
अगर बोतल की गंदी बदबू जा ही नहीं रही है तो ये नुस्खा आजमाएं। बोतल में गर्म पानी करीब आधा कप डाल दें। साथ ही उसमे नींबू का रस निचोड़ दें और साथ ही एक चम्मच सेंधा नमक डाल दें। सारी चीजों को शेक करें और अच्छी तरह से हिलाएं। फिर करीब आधे घंटे के लिए बोतल में नींबू का पानी और नमक छोड़ दें। फिर आधे घंटे बाद सफाई करेंगे तो बोतल की सारी गंदगी साफ हो जाएगी और साथ ही बदबू भी खत्म हो जाएगी। नींबू की वजह से फ्रेशनेस आने लगेगी।
चाय की पत्ती से बदबू होगी दूर
थर्मोफ्लास्क की बोतल में बदबू आने का कारण अक्सर चाय ही होती है। दूध वाली चाय को जब बोतल में रखा जाता है तो उसकी बदबू भर जाती है। लेकिन चाय की मदद से ही इसकी बदबू को दूर किया जा सकता है। बस गर्म पानी से बोतल भर दें। फिर इसमे थोड़ी सी चाय की पत्ती या फिर टी बैग डाल दें। करीब दो से तीन घंटे के बोतल से सारी बदबू दूर हो जाएगी। बस चाय हटाकर बोतल को अच्छी तरह से धो दें। सारी बदबू दूर हो जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन