अखरोट को खराब होने से बचाना है तो स्टोर करने का सही तरीका जरूर जान लें
How to store wallnut at home: घर में अखरोट खरीदकर लाई हैं लेकिन वो जल्दी ही खराब टेस्ट देने लगते हैं। तो उन्हें स्टोर करने का सही तरीका जरूर जान लें। जिससे कि ये अखरोट लंबे टाइम तक फ्रेश बने रहेंगे और उनमे कीड़े नहीं पड़ेगे।

अखरोट को सुपरफूड में गिना जाता है। ढेर सारे न्यूट्रिशन मौजूद होने की वजह से इसे खाने की सलाह दी जाती है। प्लांट बेस्ट प्रोटीन, ओमेगा 3, फाइबर से भरपूर होने की वजह से अखरोट को जरूर खाया जाता है। केवल हेल्थ के लिए ही नहीं बल्कि इस नट्स को स्वाद के लिए भी खाया जाता है। सर्दियों में अखरोट के हलवे से लेकर मिठाईयों में इसका इस्तेमाल जमकर होता है। लेकिन जब भी ये अखरोट घर में लाकर रखते हैं तो बहुत जल्दी ही इसका स्वाद खराब होने लगता है और कीड़े भी लगने लगते हैं। अखरोट को अगर खराब होने से बचाना है तो इसे स्टोर करने का सही तरीका जरूर पता होना चाहिए।
अखरोट का स्वाद जल्दी क्यों खराब हो जाता है?
अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ये प्लांट बेस्ट हेल्दी फैट अखरोट में होता है जो बहुत जल्दी अपनी फ्रेशनेस खो देता है। जिसकी वजह से इसका टेस्ट खराब होने लगता है। इसलिए अखरोट को स्टोर करने का सही तरीका जरूर जान लें।
ठंडी जगह पर करें स्टोर
अखरोट को हमेशा ठंडी और अंधेरी जगह पर स्टोर करना चाहिए। सनलाइट से दूर अखरोट चाहे कड़े छिलके के साथ हो या फिर बिना छिलका इसे ठंडी जगह पर स्टोर करें।
फ्रीजर में रखें
बिना छिलके वाले अखरोट को स्टोर करने के लिए डीप फ्रीजर का इस्तेमाल करें। अगर आप एक महीने के अंदर इसे यूज करके खत्म करने वाले हैं तो फ्रिज में रखें। वहीं फ्रीजर में अखरोट पूरे सालभर तक आसानी से स्टोर किए जा सकते हैं।
हल्का सा करें रोस्ट
शेफ हरपाल बताते हैं कि अखरोट को स्टोर करना है तो स्टोरेज से पहले सारे बिना हार्ड छिलके वाले अखरोट को हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें। ऐसा करने से ये लंबे टाइम तक फ्रेश बने रहते हैं और उनका टेस्ट नहीं बिगड़ता।
जब जरूरत हो तब तोड़े
अगर आप एक साथ ढेर सारे अखरोट खरीदकर घर में रख रही हैं तो ध्यान रहे कि जितने अखरोट का काम हो उतने ही हार्ड शेल तोड़कर यूज करें। बाकी वैसे ही डार्क और ठंडी जगह पर रख दें। केवल जितने यूज करने हैं उतने तोड़कर किसी एयर टाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से अखरोट लंबे टाइम तक फ्रेश बने रहते हैं और उनमे कीड़े नहीं पड़ते।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन