मलाई से घी और मावा साथ में मिल जाएगा, बस ये तरीका अपनाएं
Cooking Tips: घर का बना घी सेहत के लिए बढ़िया होता है। घर में दूध की मलाई इकट्ठा करके घी तो काफी सारे लोग बनाते होंगे। लेकिन मलाई के साथ खोवा निकालने का ये तरीका सीख लें। जिससे एक ही मलाई से घी और टेस्टी मावा दोनों निकालकर इस्तेमाल कर पाएंगे।
Sat, 24 Jan 2026 05:57 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान

घी खाना फायदेमंद होता है। लेकिन बाजार के मिलावटी घी को खाने से बचना चाहते हैं। जिससे कि केमिकल शरीर को नुकसान ना पहुंचा सके। तो एक बार फिर से घरों में लोग घी निकालने के लिए मलाई इकट्ठा कर रहे। लेकिन मलाई से केवल घी नही निकलता अगर इसे खास तरीके से बनाया जाए तो घी के साथ ही मावा यानी खोवा भी बनकर तैयार हो जाता है। जिसे आप आसानी से मिठाई या पेड़ा बनाने में यूज कर सकती हैं। बस घी निकालने की ये ट्रिक फॉलो करें।
मलाई से घी और मावा दोनों साथ निकालने की ट्रिक
- जब आपको मलाई से घी के साथ मावा भी निकालना हो तो मलाई में दही डालने की गलती ना करें। दही की वजह से मलाई खट्टी हो जाती है। और उस वक्त जो लेफ्टओवर बचता है उसका फ्लेवर खट्टा होता है।
- मलाई से जब आपको घी और मावा साथ में निकालना हो तो बस फ्रेश मलाई को निकालने के लिए दूध उबालने के बाद किसी चलनी से ढंककर फ्रिज में रख दें। ओवरनाइट फ्रिज में दूध रखकर सुबह मलाई किसी बर्तन में स्टोर कर लें। इसी तरह से हर दिन के दूध से मलाई निकालकर इकट्ठा करें।
- इस मलाई को फ्रीजर में स्टोर करें। फ्रिज में मलाई के खराब होने के चांस रहते हैं।
- जब मलाई अच्छी क्वांटिटी में इकट्ठा हो जाए तो नॉनस्टिक कड़ाही में मलाई पलट लें और गैस पर चढ़ाएं।
- अगर नॉनस्टिक कड़ाही नही है तो नॉर्मल कड़ाही में देसी घी को चारों तरफ लगा दें। जिससे कि मलाई तली में ना चिपके।
- अब धीमी आंच पर चलाते जाएं। थोड़ी देर बाद मलाई में उबाल आने लगेगा।
- चलाते रहने से घी निकलना स्टार्ट हो जाएगा।
- इसी समय मलाई में दो चम्मच आटा डाल दें। इससे खोवा और घी पूरी तरह से अलग हो जाएगी।
- जैसे ही मलाई पककर खोवे के फार्म में आ जाए और घी निकल जाए तो इसे छानकर अलग कर लें।
- बस इस छने हुए घी को एक बार गैस पर रखकर दो उबाल आने तक पका लें। जिससे कि घी की महक सोंधी हो जाए।
- अब जो खोवा निकला है इसमे चीनी मिलाकर पेड़े बनाएं या फिर किसी भी तरह की मिठाई या खीर को बनाने में यूज करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन