Ramadan Prep Do These 10 Time Saving Tasks Beforehand for Easy and Hassle Free Cooking रमजान शुरू होने से पहले कर के रख लें ये 10 काम, सेहरी-इफ्तारी बनाना हो जाएगा आसान!
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलरमजान शुरू होने से पहले कर के रख लें ये 10 काम, सेहरी-इफ्तारी बनाना हो जाएगा आसान!

रमजान शुरू होने से पहले कर के रख लें ये 10 काम, सेहरी-इफ्तारी बनाना हो जाएगा आसान!

Ramadan Prep: गृहणियों के लिए पूरे दिन भर रोजा रखने के बाद इफ्तारी और फिर सेहरी तैयार करना थोड़ा चैलेंजिंग तो है ही। ऐसे में अगर आप पहले से ही थोड़ी सी तैयारियां कर के रख लेंगी तो आपके बहुत सारे काम आसान हो जाएंगे।

Anmol ChauhanFri, 6 Feb 2026 02:42 PM
1/11

रमजान शुरू होने से पहले कर लें ये छोटे-छोटे काम

रमजान के महीने को इस्लाम धर्म में सबसे पाक महीना माना गया है। इस दौरान दुनियाभर में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग पूरे 29 या 30 दिनों का रोजा रखते हैं। रजमान के दौरान दो ही समय भोजन किया जाता है, एक बार सेहरी (भोर) और एक बार इफ्तारी (सूर्यास्त के बाद)। जाहिर है ये काफी कठिन होता है। खासतौर से गृहणियों के लिए पूरे दिन भर रोजा रखने के बाद इफ्तारी और फिर सेहरी तैयार करना थोड़ा चैलेंजिंग तो है ही। इस दौरान घर में कई मेहमान और रिश्तेदार भी आते हैं और खाने में भी काफी अच्छी-अच्छी डिशेज बनती हैं। ऐसे में अगर आप पहले से ही थोड़ी सी तैयारियां कर के रख लेंगी तो आपके बहुत सारे काम आसान हो जाएंगे। चलिए ऐसी ही कुछ टिप्स जानते हैं जो आपका काफी सारा टाइम सेव करेंगी और कुकिंग में काफी मदद मिल जाएगी। (Credit: @khanapakanawithbeena_Instagram)

2/11

लहसुन-अदरक का पेस्ट बनाकर रख लें

लगभग सारी डिशेज में लहसुन-अदरक के पेस्ट का इस्तेमाल होता है। ऐसे में आप मिक्सर में थोड़े से लहसुन, अदरक और हल्का सा तेल डालकर पेस्ट बना सकती हैं। इसे चाहें तो क्यूब्स बनाकर स्टोर कर लें या फिर 6-7 दिनों के लिए ही स्टोर करना है, तो किसी जार में स्टोर कर लें।

3/11

हरी मिर्च स्टोर कर लें

एक कंटेनर में पेपर टॉवल बिछाएं और हरी मिर्च धो कर स्टोर कर लें। आप इसे फटाफट से यूज कर पाएंगी। थोड़ी सी हरी मिर्च को चॉप कर के रख सकती हैं, जिसे आप क्यूब्स बनाकर या जार में स्टोर कर सकती हैं।

4/11

लेमन जूस की क्यूब्स बना लें

थोड़े से नींबू ले कर इनका रस निकाल लें और आइस क्यूब्स में डाल कर जमा लें। मीट को मैरीनेट करना हो या शरबत बनानी हो, कई कामों में ये आपके काम आएंगी।

5/11

धनिया को साफ कर के स्टोर कर लें

हरा धनिया काफी सारी डिशेज में पड़ता है। इसलिए पहले से ही धनिया को साफ कर के एक पेपर टॉवल सहित कंटेनर में स्टोर कर के रख लें। ताकि फटाफट आप इसका इस्तेमाल कर सकें।

6/11

प्याज को क्रिस्पी कर के रख लें

प्याज को चॉप करें और तेल में सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। ये क्रिस्पी प्याज आप जिप लॉक बैग में स्टोर कर के रख सकती हैं। बिरयानी बना रहीं हो या पुलाव, ये स्वाद को दोगुना कर देंगी।

7/11

हरी प्याज को भी साफ कर लें

हरी प्याज कई सारी डिशेज में पड़ती है। इसलिए पहले से ही इसे साफ कर के स्टोर कर लें। इन्हें पेपर टॉवल में लपेट लें और किसी कंटेनर में डालकर रख दें। फटाफट से यूज कर पाएंगी।

8/11

गरम मसाला पीसकर रखें

घर का बना हुआ गरम मसाला खाने को अलग ही खुशबूदार और टेस्टी बना देता है। साबुत मसाले जैसे जीरा, हरी इलायची, दालचीनी का टुकड़ा, साबुत धनिया, काली मिर्च, चक्रफूल, बड़ी इलायची, तेज पत्ता और कसूरी मेथी तवे पर हल्का भून लें और पीसकर स्टोर कर लें।

9/11

पनीर को तैयार कर लें

पनीर से काफी सारी डिशेज बनती हैं। ऐसे में आप पहले ही पनीर की स्लाइसेज बनाकर, उसे कद्दूकस कर के और कुछ टुकड़ों में काट कर, स्टोर कर सकती हैं। इससे काफी सारा समय बच जाएगा।

10/11

मसाले साफ कर के रख लें

जीरा और धनिया जैसे साबुत मसाले साफ कर के रख लें। ये छोटे-छोटे काम ही काफी टाइम ले लेते हैं। पहले से ही कर लेंगी तो काफी समय बच जाएगा।

11/11

हरी चटनी के क्यूब्स बना लें

सिर्फ 3 चीजें हरा धनिया, नमक और मिर्च पीसकर चटनी बना लें और इन्हें क्यूब्स बनाकर पहले से ही स्टोर कर लें। इसका रंग बहुत ही खूबसूरत आता है और कई तरह से आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।