रसोई में लाल चीटियों का आतंक फैल रहा तो ये 3 देसी हैक आएगा काम, स्प्रे छिड़केंगी तो दोबारा नहीं आएंगी how to get rid of ants from kitchen and home without killing them try 3 simple hacks, खाना - Hindustan
More

रसोई में लाल चीटियों का आतंक फैल रहा तो ये 3 देसी हैक आएगा काम, स्प्रे छिड़केंगी तो दोबारा नहीं आएंगी

3 Hack to Get Rid Of Ants: किचन से लेकर घर के कमरों में लाल चीटियां दिखने लगी हैं। तो ये देसी स्प्रे बनाकर रख लें और हर जगह छिड़काव करें। इसके अलावा इन हैक्स की मदद से भी चीटियों को भगा सकते हैं।

Thu, 30 April 2026 02:01 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
रसोई में लाल चीटियों का आतंक फैल रहा तो ये 3 देसी हैक आएगा काम, स्प्रे छिड़केंगी तो दोबारा नहीं आएंगी

गर्मियां शुरू होते ही घर में लाल चीटियों का आतंक शुरू हो जाता है। खासतौर पर रसोई में रखी खाने-पीने की चीजों में ढेर सारी चीटिंयां लग जाती है। जिससे पूरा खाना बेकार हो जाता है। यहीं नहीं जरा सा खाने-पीने की चीजों के गिरते ही उसमे लाल चीटियां लगने लगती हैं। साथ ही इन लाल चीटियों के काटने का भी डर होता है। अगर आपके घर में भी ये लाल रंग की चीटियां रसोई से लेकर बेडरूम और घर के कोनों से निकलना स्टार्ट हो गई हैं तो बस ये स्प्रे बनाकर छिड़कें। साथ ही ये देसी हैक भी अपनाएं। जिससे घर की चीटियों को बिना नुकसान पहुंचाए आसानी से भगाने में मदद मिलेगी। खासतौर पर जिनके घर में बच्चे या बड़े-बुजुर्ग हैं उन्हें चीटियों को भगाने का जुगाड़ जरूर करना चाहिए, नहीं तो इनके काटने पर तेज जलन और खुजली होती है और तकलीफ होती है।

चीटियों को भगाने वाला देसी स्प्रे बना लें

लाल चीटियों को भगाना है और उन्हें नुकसान भी नहीं पहुंचाना तो बस ये स्प्रे बनाकर रख लें। हर दिन इसका छिड़काव चीटियों को घर से दूर रखेगा और आपके खाने-पीने की चीजें भी खराब नहीं होंगी। इसे बनाने के लिए किचन में रखी मात्र दो चीज की जरूरत पड़ेगी।

चीटियां भगाने वाला स्प्रे बनाना है तो बस दो चीज लें।

किसी स्प्रे बोतल में दो कप व्हाइट विनेगर लें और एक कप पानी डाल कर मिक्स कर लें। बस ढक्कन लगा कर रख लें। किचन की सफाई के बाद इसको सबसे आखिरी में किचन की स्लेब पर और कोनों पर स्प्रे कर दें। विनेगर की तीखी एसिड वाली खट्टी महक से चीटियां पास नहीं फटकेंगी।

नींबू का उपाय करेगा काम

इसके अलावा दरवाजों और खिड़कियों के कोनों के पास जहां पर हल्की भी दरार होती है और वहीं से चीटियां निकलना स्टार्ट हो जाती हैं। उन जगहों पर आधे नींबू को काटकर उसके रस को गिराएं। सारे घर की अच्छी तरह से सफाई करने के बाद इस नींबू के रस को कोने-कोने में जहां से चीटियों के निकलने का सोर्स रहता है। वहां पर गिरा दें। इससे चीटियां कोनों से निकलना बंद कर देंगी और गर्मीभर आपको इनसे छुटकारा मिल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिनटों में किचन साफ हो जाएगा, रद्दी कपड़े से बनाकर रख लें वाइप्स

पोछे के पानी में मिलाकर लगाएं

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं और लाल चीटियां घर में बार-बार आ जाती हैं तो सिंपली बस आप पोछे के पानी में एक कप व्हाइट विनेगर को डालकर उससे पोछा लगाएं। इससे भी चीटियां भागेंगी और जमीन पर यहां-वहां चलते हुए नजर नहीं आएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छिपकलियों से परेशान हैं तो भगाने के लिए ये 3 हैक आजमाकर देखें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।