सस्ती हो रही मेथी को सालभर के लिए करें स्टोर, चटोरी चेतना ने बताया कमाल का हैक! Winter Special Smart Hack to Store Methi and Use It All Year Long By Chatori Chetna, खाना - Hindustan
More

सस्ती हो रही मेथी को सालभर के लिए करें स्टोर, चटोरी चेतना ने बताया कमाल का हैक!

चेतना भल्ला ने ऐसा हैक शेयर किया है, जिससे आप सालभर मेथी को फ्रेश रख सकते हैं। इससे खुशबूदार सी फ्रेश कसूरी मेथी बनकर तैयार हो जाएगी, जिसे आप सब्जी, दाल या कई अलग-अलग डिशेज में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Mon, 2 Feb 2026 09:28 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सस्ती हो रही मेथी को सालभर के लिए करें स्टोर, चटोरी चेतना ने बताया कमाल का हैक!

सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियां बाजार में खूब आती हैं, जिनमें से एक है मेथी। मेथी की सब्जी, पराठे, कढ़ी, पूड़ियां और थेपले जैसी कई डिशेज बनती हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती हैं। अब सर्दियों के ज्यादा दिन नहीं बचे हैं और मेथी भी कुछ दिनों बाद मार्केट से गायब हो जाएगी। अभी फिलहाल ये सस्ती मिल रही है, तो क्यों ना इसे सालभर के लिए स्टोर कर लिया जाए? जी हां, चेतना भल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा हैक शेयर किया है, जिससे आप सालभर मेथी को फ्रेश रख सकते हैं। इससे खुशबूदार सी फ्रेश कसूरी मेथी बनकर तैयार हो जाएगी, जिसे आप सब्जी, दाल या कई अलग-अलग डिशेज में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए फटाफट से इस मेथी हैक को जान लेते हैं।

मेथी को सालभर फ्रेश रखने का हैक

मेथी फिलहाल काफी सस्ती मिल रही है। ऐसे में आप बाजार से मेथी ला कर इसे सालभर के लिए स्टोर कर सकती हैं। इसके लिए फ्रेश मेथी लाएं और आराम से बैठकर इसे साफ कर लें। सारी डंठल निकाल दें। अब मेथी को अच्छे से वॉश कर लें, फिर किचन टॉवल पर रख के हल्के हाथों से पोंछ लें। इसके बाद मेथी को एयर फ्रायर में रखें, 15 मिनट का टाइमर लगाएं और 110° पर सेट करें। एक बार 7 मिनट होने पर एयर फ्रायर को ओपन करें और सारे पत्तों को शेक कर दें। आपकी कसूरी मेथी बनकर तैयार हो जाएगी। इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्याज के पराठे बार-बार फट जाते हैं? ये 1 चीज मिला दें, बिल्कुल ढाबे जैसे बनेंगे!
ये भी पढ़ें:रेस्टोरेंट जैसा पनीर घर में बनाना है? तो सीख लें फ्राई करने का सही तरीका!

बिना एयर फ्रायर के कैसे करें?

अगर आपके पास एयर फ्रायर नहीं है तो भी कसूरी मेथी बना सकती हैं। बाकी पूरा प्रोसेस सेम रहेगा बस आपको छांव में मेथी को सुखाना है। 4 से 5 दिन काफी रहेंगे। जब मेथी एकदम सूखकर कड़क हो जाए, तो इसे स्टोर कर लें। कसूरी मेथी बनकर तैयार हो गई है, इसे आप दाल, सब्जी या किसी भी डिश में डाल सकते हैं। खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएंगे।

पालक मेथी को फ्रिज में महीनों रखें फ्रेश

पालक और मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियां काफी जल्दी सूख जाती हैं। इसलिए इन्हें स्टोर करने का तरीका भी थोड़ा सा अलग है। इसके लिए मेथी या पालक को धो कर अच्छे से सुखा लें, फिर इन्हें पेपर टॉवल में लपेट में। इसके बाद जिप लॉक बैग में डालें और फ्रिज में स्टोर कर लें। ऐसा करने से मेथी-पालक को आप लंबे समय तक फ्रेश रख पाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।