पकौड़े-वड़ा तलने के बाद भी अंदर से रह जाते कच्चे, जान लें सही फ्राइंग टिप्स holi special cooking tips to make perfect cook pakode or vada know correct frying method, खाना - Hindustan
More

पकौड़े-वड़ा तलने के बाद भी अंदर से रह जाते कच्चे, जान लें सही फ्राइंग टिप्स

Holi Frying Tips: होली का त्योहार नजदीक आते ही तरह-तरह के स्नैक्स और पकवान बनने लगते हैं। बिना डीप फ्राई के तो त्योहार बेस्वाद और फीका लगता है। लेकिन आपके दही बड़ों के बड़े या फिर मूंग के पकौड़े अक्सर अंदर से कच्चे रह जाते हैं। तो फ्राई करने का बेसिक फार्मूला जान लें।

Thu, 19 Feb 2026 11:41 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
पकौड़े-वड़ा तलने के बाद भी अंदर से रह जाते कच्चे, जान लें सही फ्राइंग टिप्स

holi special cooking tips why pakoda or vada undercooked know correct frying method: होली का त्योहार नजदीक आ रहा। घऱ में मठरी, सेव, गुजिया जैसे स्नैक्स को तलने की तैयारी में होंगी। लेकिन कई बार आपने नोटिस किया होगा कि जो दही बड़े के बड़े होते हैं वो अंदर से तलने के बाद भी कच्चे रह जाते हैं या फिर ऊपर से ज्यादा जल जाते हैं लेकिन उनकी अंदरूनी परत कच्ची ही होती है। या कभी पकौड़े ऊपर से क्रिस्पी और गोल्डन हो जाते हैं लेकिन अंदर से कच्चे रहते हैं। तो इसका मतलब है कि आपको सही फ्राइंग टिप्स की जानकारी नही है। तो आज जान लें आखिर क्या है बड़े या पकौड़ी तलने का सही फ्राईंग टिप्स।

अंदर से क्यों कच्चे रह जाते हैं बड़े या पकौड़े

जो बड़े या पकौड़े अंदर से कच्चे रह जाते हैं अधिकतर वो ऊपर की तरफ से बिल्कुल परफेक्ट गोल्डन ब्राउन कलर के होते हैं और साथ ही क्रिस्पी भी रहते हैं। लेकिन इन पकौड़े या बड़े का अंदरूनी पार्ट पूरी तरह से पका हुआ नहीं होता। अक्सर ये कच्चा ही रह जाता है। इसका कारण होता है तेल का टेंपरेचर। जब तेल का टेंपरेचर ज्यादा होगा तो पकौड़ियां या दही बड़े के बड़े तेल में डालते ही गोल्डन हो जाते हैं। लेकिन कम टाइम में पकने की वजह से इनके अंदर की परत तक आंच नहीं पहुंच पाती। जिसकी वजह से वो कच्चे रह जाते हैं। इसके लिए सही फ्राईंग टिप्स का पता होना जरूरी है।

पकौड़े या बड़े तलते समय तेल के टेंपरेचर से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

  • जब भी पकौड़े या बड़े तलने हो तो पहले उसके घोल को अच्छी तरह से फेंट लें। थोड़ा फेंट लेने से घोल में एयर भर जाती है। जिससे बैटर के अंदर स्पेस बन जाता है और जब आप इसे तेल में डालती हैं तो एयर की वजह से अंदर का वॉल्यूम बेहद कम होता है और आसानी से बड़े या पकौड़े अंदर तक पक जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुकिंग आसान होगी! बिना प्रिजरवेटिव्स जिंजर-गार्लिक पेस्ट स्टोर करने का तरीका
  • तेल का टेंपरेचर बहुत जरूरी है। जब भी पकौड़े या बड़े को तलना हो तो तेल का टेंपरेचर पहले चेक कर लें। ध्यान रहे कि जब भी तेल में बड़े डालने हो तो तेल बहुत ज्यादा गर्म ना हो। पहले एक छोटा टुकड़ा डालकर चेक करें। अगर वो टुकड़ा तेल में डालने पर तेजी से ऊपर आ रहा तो इसका मतलब है कि तेल बहुत ज्यादा गर्म है। हमेशा तेल उतना ही गर्म रहे कि तलने वाली चीज धीरे-धीरे करके ऊपर आए।
  • मध्यम आंच पर तले पकौड़े या बड़े जब भी बड़े या पकौड़े को तलना हो तो पहले उसके टेंपरेचर की माप जरूर करें। फिर धीमे फ्लेम पर अपने फूड को डालें। ऐसा करने से पकौड़े या बड़े अंदर से पूरी तरह पक जाते हैं और साथ ही कुछ देर तेल में रहने के बाद क्रिस्पी भी हो जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजिया एक साथ बनेंगी 6 से 7, ट्राई करें ये कमाल का हैक
ये भी पढ़ें:बिना धूप में सुखाए बना लें साबुदाने का मजेदार पापड़, सीख लें तरीका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।