हलवाई जैसी खस्ता मठरी बनाने के लिए आटा कैसे गूंथे? शेफ रणवीर ने बताया सही तरीका! Holi Special Chef Ranveer Brar Reveals How to Knead Dough for Halwai Style Khasta Mathri, खाना - Hindustan
More

हलवाई जैसी खस्ता मठरी बनाने के लिए आटा कैसे गूंथे? शेफ रणवीर ने बताया सही तरीका!

Cooking Tips: मठरी बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस यहां जो चीज सबसे जरूरी है वो है सही से आटा लगाना। मठरी का आटा सही से लगाएंगी तो ये एकदम खस्ता, हलवाई स्टाइल बनकर तैयार होती हैं। शेफ रणवीर ने इसी से जुड़ी कुछ टिप्स साझा की हैं।

Thu, 19 Feb 2026 09:45 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
हलवाई जैसी खस्ता मठरी बनाने के लिए आटा कैसे गूंथे? शेफ रणवीर ने बताया सही तरीका!

होली आते ही घर-घर में स्नैक्स की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। गुजिया, पापड़, चिप्स, नमकीन और भी बहुत सारे चीजें बनती हैं। अब जब स्नैक की बात हो ही रही है तो मठरी की बात ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है भला? चाय के साथ खस्ता सी मठरी खाने का स्वाद ही अलग है। मठरी बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस यहां जो चीज सबसे जरूरी है वो है सही से आटा लगाना। मठरी का आटा सही से लगाएंगी तो ये एकदम खस्ता, हलवाई स्टाइल बनकर तैयार होती हैं। अक्सर गृहणियों के कई सवाल रहते हैं कि मठरी में आटे में क्या, कितनी मात्रा में मिलाना है, मोयन कितना लगेगा वगैरह-वगैरह। तो चलिए शेफ रणवीर बरार से ही सीख लेते हैं कि मठरी का आटा लगाना कैसे है।

खस्ता मठरी के लिए मैदा में मिलाएं ये चीजें

मठरी के लिए अगर आप सिर्फ मैदा ही गूंथ लेती हैं तो वो हलवाई वाला स्वाद और टेक्सचर दोनों नहीं आएंगे। मैदा में कुछ एकस्ट्रा चीजें एड करने से बात बनेगी। इसके लिए एक कप मैदा ले रही हैं, तो उसमें 1/4 कप गेहूं का आटा भी मिला दें। इसके अलावा सिर्फ एक चम्मच सूजी, जिसे बारीक पीस लेना है और साथ ही एक चम्मच बेसन भी एड करें। ये दोनों ये चीजें मठरी को और खस्ता, कुरकुरी बनाने का काम करती हैं। बहुत ज्यादा ना डालें, बस इतना की किसी को पता भी ना चले और मठरी में क्रंच भी आ जाए। इसके साथ ही मठरी में दरदरी कुटी हुई काली मिर्च भी एड करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ आलू नहीं, होली से पहले बनाकर रख लें ये 8 तरह के पापड़, लगते हैं खूब टेस्टी

मठरी के आटे में मोयन कितना डालें?

मठरी खस्ता बने इसके लिए आटे में मोयन लगाना बहुत जरूरी होता है। हालांकि अक्सर यही कन्फ्यूजन बनी रहती है कि मोयन कितना लगाना चाहिए। शेफ रणवीर कहते हैं कि मठरी के आटे में आप 20 प्रतिशत तक मोयन डाल सकती हैं। यानी अगर आप 200 ग्राम तक आटा ले रही हैं तो मोयन 40 ग्राम तक डाला जा सकता है। यहां दो कप आटा है इसलिए दो चम्मच देसी घी का मोयन लगा सकती हैं।

ऐसे चेक करें मोयन सही डला है या नहीं

मोयन की मात्रा सही है या नहीं इसे चेक करने का तरीका बहुत सिंपल है। बस आटे को मुट्ठी में दबाएं और बांधकर देखें। अगर ये आराम से बंध रहा है तो मोयन की मात्रा सही है। अगर बिखर रहा है तो थोड़ा और घी डालने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली वाले फूले-फूले भटूरे कैसे बनाएं? शेफ रणवीर ने बताए आटा गूंथने के 2 तरीके
ये भी पढ़ें:एयर फ्रायर में क्रिस्पी नहीं बनते समोसे? शेफ पंकज से सीख लें सही टेक्नीक!

सख्त या नर्म, आटा कैसा लगाना है?

मठरी का आटा नॉर्मल तरीके से गूंथ-गूंथकर नहीं लगाया जाता है। आपको इसे हाथों से मसलते हुए लगाना है, इससे मठरी खस्ता और परतदार बनती है। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर हल्का सा सख्त आटा लगा लें। अब सबसे जरूरी है इसे रेस्ट देना। क्योंकि इसमें सूजी मिली हुई है, जिसे फूलने के लिए थोड़ा टाइम देना जरूरी है। आटे को कम से कम 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, फिर मठरी बनाएं। एकदम हलवाई स्टाइल बनेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।