FSSAI ने 5 मिनट में बताया देसी घी में मिलावट चेक करने का तरीका, जानें घी असली है या नकली
Ghee Adulteration Test At Home: सेहत और स्वाद के लिए मार्केट से घी खरीद रहे तो शुद्धता की जांच जरूरी है। एफएसएसएआई (FSSAI) ने 5 मिनट में घर में ही घी की मिलावट चेक करने का तरीका शेयर किया है। आप भी जान लें…

खानेपीने की चीजों में मिलावट होना दिन पर दिन बहुत ही ज्यादा कॉमन होता जाता है। खासतौर पर देसी घी, मार्केट में इतने ज्यादा वैराइटी के घी मिलते हैं कि कंफ्यूजन हो जाता है कौन सा नकली है और कौन सा असली। जबकि हेल्दी रहने के लिए काफी सारे लोग देसी घी का यूज कुकिंग में करते हैं। वहीं खाने का टेस्ट बढ़ाना हो तो लोग तड़का लगाने के लिए घी को पसंद करते हैं और काफी सारे लोग तो घी को मेडिसिनल पर्पज के लिए भी यूज करते हैं। ऐसे में अपने कंज्यूमर को अपडेट करने के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंटर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सिंपल होम टेस्ट शेयर किया है। जिससे घी की शुद्धता का पता लगाया जा सकता है कि ये घी असली है या फिर मिलावट वाला?
शुद्ध घी का यूज करना क्यों जरूरी है
अगर घी शुद्ध होगा तभी उसके फायदे बॉडी को मिलेंगे। घी में केवल टेस्ट और महक ही रिच नहीं होती बल्कि इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू भी ज्यादा होती है। घी में अगर मिलावट होती है तो ये
- घी के पोषक तत्वों की मात्रा कम होगी
- पाचन पर बुरा असर होगा
- साथ ही, मिलावटी घी लंबे टाइम तक खाने से सेहत पर निगेटिव असर होगा।
सिंपल होम टेस्ट से घी की मिलावट का करें पता
घर में घी की मिलावट पता करने के सिंपल स्टेप फॉलो करने के लिए इन कुछ चीजों की जरूरत होगी।
एक मिली पिघला हुआ घी
एक मिली कंसन्ट्रेटेड हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCL)
आधा छोटा चम्मच चीनी
एक छोटा कांच का कंटेनर या फिर टेस्ट ट्यूब
घी की प्यूरिटी टेस्ट करने का स्टेप बाई स्टेप मेथड
- टेस्ट ट्यूब या कांच के छोटे कंटेनर में एक मिली पिघला हुआ घी लें।
- इसमे एक मिली कंसन्ट्रेटेड हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाएं।
- साथ ही आधा छोटा सा चम्मच चीनी भी मिला दें।
- बस इन सारी चीजों को मिक्स हो जाने दें। फिर ये ट्यूब में अलग-अलग लेयर में सेटल हो जाएंगे।
कैसे पता करें घी असली है या मिलावटी
- घी अगर शुद्ध यानी प्योर होगा और उसमे मिलावट नहीं होगी तो घी का कलर नहीं बदलेगा।
- अगर घी में वनस्पति या हाइड्रोजनेटेड फैट होगा तो एसिड की लेयर क्रिमसन रेड या गुलाबी रंग में बदल जाएगी।
- एसिड का कलर चेंज होना ही मिलावट की साफ पहचान है।
- एसिड का रंग चेंज होने के पीछे छिपा है साइंस
घी की मिलावट चेक करने का ये तरीका पूरी तरह से साइंस बेस्ड है।
- दरअसल, हाइड्रोक्लोरिक एसिड शुगर को ग्लूकोज और फ्रक्टोज में तोड़ देता है।
- ये शुगर जब डिहाइड्रेट होती हैं तो फरफ्यूरल नाम का कंपाउंड बनाती हैं।
- फरफ्यूरल वनस्पति या तिल के तेल में मौजूद कुछ चीजों के साथ रिएक्ट करते हैं। इस रिएक्शन से लाल या गुलाबी रंग बनता है, जो मिलावट का संकेत है।
- शुद्ध घी में ऐसे कोई कंपाउंड नहीं बनते जिसकी वजह से कलर चेंज नहीं होता।
शुद्ध घी खरीदने के कुछ टिप्स
- कोशिश करें कि घी हमेशा ट्रस्टेड ब्रांड से ही खरीदें।
- हमेशा घी के पैकेट पर लगे क्वालिटी चेक लेबल और मार्क को जरूर देखें।
- बहुत सस्ते और मार्केट में छूट पर मिलने वाले घी को लेना अवॉएड करें।
- घी की प्योरिटी चेक करने के लिए सबसे पहले घी की महक और उसका टेक्सचर चेक करें। ज्यादात शुद्ध देसी घी हल्का सा दानेदार सा दिखता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन