आपका एलोवेरा जेल असली है या नकली, इस सिंपल तरीके से हो जाएगी पहचान fake vs original identify aloe vera gel purity with this 5 test, ब्यूटी टिप्स - Hindustan
More

आपका एलोवेरा जेल असली है या नकली, इस सिंपल तरीके से हो जाएगी पहचान

Identify Real Or Fake Aloe Vera Gel: मार्केट से एलोवेरा जेल खरीदकर लाई हैं और स्किन से लेकर बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अप्लाई कर रहीं, तो सबसे पहले एलोवेरा जेल की शुद्धता जरूर चेक कर लें। जिससे आप केमिकल के हार्मफुल इफेक्ट से खुद को बचा सकें। 

Thu, 22 Jan 2026 02:56 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
आपका एलोवेरा जेल असली है या नकली, इस सिंपल तरीके से हो जाएगी पहचान

बालों से लेकर स्किन के लिए एलोवेरा जेल के ढेर सारे फायदे हैं। एलोवेरा में 75 एक्टिव कंपाउंड्स होते हैं। विटामिन, एंजाइम्स, मिनरल्स, सेपोनिन, सिलिसिलिक एसिड, अमीनो एसिड,लिगनिन। इतने सारे एक्टिव कंपाउंड्स की वजह से एलोवेरा का जेल मार्केट में खूब बिकता है। जो कि 99 प्रतिशत वाटर होता है और बाकी एक प्रतिशत में ग्लूकोमेननस, अमीनो एसिड, लिपिड्स, स्टिरॉल्स और विटामिन्स होते हैं। इतने अनगिनत फायदों की वजह से काफी सारे ब्यूटी प्रोडक्ट में भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं मार्केट में भी एलोवेरा जेल आसानी से मिल जाता है। जिसे स्किन से लेकर बालों पर लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या मार्केट में पैकेट बंद एलोवेरा जल असली होते हैं। या फिर केमिकल पैक्ड होते हैं। इसका पता लगाने के लिए काफी सारे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने टिप्स शेयर किए हैं। जिसमे से ये 5 टिप्स हमेशा याद रखें। जब भी एलोवेरा जेल खरीदें तो इन 5 चीजों को देखकर ही लें।

कलर और टेक्सचर

चूंकि एलोवेरा की बीच की लेयर जिसे जेल बोला जाता है। एनएचआईए के मुताबिक 99 प्रतिशत पानी होता है। इसलिए एलोवेरा जेल का कोई कलर नहीं होता ये ट्रांसपैरेंट होता है। अगर आपका एलोवेरा जेल ग्रीन कलर या फिर व्हाइट कलर का है तो इसका मतलब है कि इसमे मिलावट है।

वहीं ओरिजनल एलोवेरा जेल का टेक्सचर बिल्कुल हल्का, पतला और पानी जैसा लगता है। क्योंकि इसमे 99 प्रतिशत वाटर ही होता है। वहीं जो फेक एलोवेरा जेल होगा उसका टेक्सचर स्टिकी और हैवी हो सकता है।

इंग्रीडिएंट्स लिस्ट पढ़ लें

एलोवेरा जेल पर भी आपको बाकी सामान की तरह इसके इंग्रीडिएंट्स को भी चेक करना चाहिए। अगर पैक पर कई सारे केमिकल और प्रिजरवेटिव्स लिखे हैं, ऑर्टीफिशियल महक के इंग्रीडिएंट्स लिखे हैं तो इसका मतलब कि ये प्योर एलोवेरा जेल नही है।

एलोवेरा जेल की महक

ओरिजनल एलोवेरा जेल की महक बिल्कुल माइल्ड और नेचुरल होती है। अगर पैकेट वाले एलोवेरा जेल में स्ट्रांग महक आ रही है तो ये फेक है। इसमे आर्टीफिशियल फ्रेगरेंस का यूज किया गया है।

ब्रांड एंड पैकिंग

मार्केट से एलोवेरा जेल खरीद रही हैं तो किसी ट्रस्टेड ब्रांड से खरीदें। कई बार पैकेट पर 100 प्रतिशत ओरिजनल या नो एडेड केमिकल्स जैसे लोगो लगे होते हैं। लेकिन इन्हें अच्छी तरह से देखे बगैर ना खरीदें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीभ घुमाकर महिलाएं पा सकती हैं डबल चिन से छुटकारा, मेमोरी भी होगी शार्प

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।