खट्टी दही को दोबारा मीठा कैसे करें? जानें 3 किचन हैक जो आपके पैसे और टाइम बचा देंगे! From Sour Curd to Creamy Coffee 3 smart Kitchen Hacks every Homemaker should know, खाना - Hindustan
More

खट्टी दही को दोबारा मीठा कैसे करें? जानें 3 किचन हैक जो आपके पैसे और टाइम बचा देंगे!

Kitchen Hacks: ऐसे कई हैक हैं जो एक स्मार्ट हाउसवाइफ को पता होने चाहिए। अपनी 'एवरीडे नुस्खा सीरीज' में शेरॉन नथानी ने कुछ ऐसे ही बड़े कमाल के हैक साझा किए हैं, जो आपके कई कामों को आसान बना देंगे और आपके पैसों की बचत होगी।

Fri, 16 Jan 2026 11:25 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
खट्टी दही को दोबारा मीठा कैसे करें? जानें 3 किचन हैक जो आपके पैसे और टाइम बचा देंगे!

रसोई से जुड़े छोटे-छोटे हैक ना सिर्फ काम आसान बना देते हैं, बल्कि ढेर सारे पैसों की भी बचत हो जाती है। अब सोचकर देखिए कि घर में दही रखे-रखे ज्यादा खट्टी हो जाए, तो आप क्या करेंगी। इसे खाना तो पॉसिबल नहीं है, तो हो सकता है कढ़ी बना लें लेकिन ज्यादा खट्टी कढ़ी भी सही नहीं लगती और बार-बार कढ़ी बनाना भी मुमकिन नहीं। तो क्या कोई हैक है जिससे खट्टी दही दोबारा खाने लायक हो जाए? बिल्कुल है, और ऐसे कई हैक हैं जो एक स्मार्ट हाउसवाइफ को पता होने चाहिए। अपनी 'एवरीडे नुस्खा सीरीज' में शेरॉन नथानी ने कुछ ऐसे ही बड़े कमाल के हैक साझा किए हैं, जो आपके कई कामों को आसान बना देंगे और आपके पैसों की बचत होगी। तो चलिए जानते हैं।

खट्टी दही को दोबारा मीठा कैसे करें?

कई बार दही रखे-रखे काफी खट्टी हो जाती है। ये ना ही खाने लायक रहती है और ना ही इसे किसी रेसिपी में इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छी बात है कि एक हैक की मदद से आप इसे दोबारा मीठा कर सकते हैं। इसके लिए बस एक कटोरी में दही लें और उसमें आधा गिलास पानी मिला दें। अब इसे 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, फिर उसके बाद दही का पानी निकाल दें। ये एकदम मीठी और क्रीमी हो जाएगी, जिसे आप खा भी सकते हैं।

क्रीम से घर पर बना सकती हैं फ्रेश बटर

पराठे और ब्रेड पर लगाने से ले कर कई रेसिपीज में बटर का इस्तेमाल होता है। अगर बटर खत्म हो गया है, तो घर में रखे फ्रेश क्रीम के पैकेट से इसे बना सकती हैं। बस इसके लिए आपको एक खाली बोतल या छोटे जार की जरूरत होगी। इसमें क्रीम डालें और हाथों से बोतल को शेक करें। कुछ ही देर में फ्रेश बटर बन जाएगा। बटर को निकालने पर एक क्रीमी सा लिक्विड बचेगा, जिसे आप आटा गूंथने या ग्रेवी बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैफे जैसी क्रीमी कोल्ड कॉफी घर पर कैसे बनाएं?

कोल्ड कॉफी घर पर बनाना आसान होता है, लेकिन ये कैफे जैसी क्रीमी नहीं बन पाती। इसके लिए आप सिंपल सा हैक ट्राई कर सकती हैं। पहले मिक्सर जार में थोड़ी सी कॉफी, चीनी और बर्फ के टुकड़े थोड़े से पानी के साथ अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अब इसके बाद दूध एड करें और मिक्सर में सभी चीजों को आपस में ब्लेंड कर लें। बिल्कुल कैफे स्टाइल क्रीमी कोल्ड कॉफी बनकर तैयार होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुकर में चावल बनाते हुए 1 चम्मच मिला दें ये चीज, खिले-खिले और खुशबूदार बनेंगे!
ये भी पढ़ें:दूध में ये 1 सफेद चीज मिलाकर जमाएं दही, बिल्कुल बाजार जैसी गाढ़ी मलाईदार जमेगी!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।