दूध में ये 1 सफेद चीज मिलाकर जमाएं दही, बिल्कुल बाजार जैसी गाढ़ी मलाईदार जमेगी! Add This One secret Ingredient to Set Thick and Creamy Curd Like Market Style, खाना - Hindustan
More

दूध में ये 1 सफेद चीज मिलाकर जमाएं दही, बिल्कुल बाजार जैसी गाढ़ी मलाईदार जमेगी!

घर पर कितनी भी ट्रिक लगाकर दही जमा लो वैसा स्वाद ही नहीं आ पाता। तो चलिए आज आपको बताते हैं वो सीक्रेट इंग्रीडिएंट जिसे दही जमाते हुए डाल देंगी तो दही इतनी क्रीमी और टेस्टी बनेगी कि बाजार वाली दही भी फीकी लगेगी।

Mon, 12 Jan 2026 04:26 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
दूध में ये 1 सफेद चीज मिलाकर जमाएं दही, बिल्कुल बाजार जैसी गाढ़ी मलाईदार जमेगी!

दही खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं अगर रोटी, सब्जी के साथ आप एक कटोरी दही खाते हैं तो खाने का टेस्ट भी बढ़ जाता है। अक्सर लोग घर में ही दही जमाना पसंद करते हैं क्योंकि घर की दही में कोई मिलावट का डर नहीं होता। हालांकि घर की दही से ज्यादा टेस्टी बाजार वाली दही लगती है। ये ज्यादा गाढ़ी और मलाईदार होती है और इसका टेस्ट भी काफी क्रीमी सा होता है। वहीं घर पर कितनी भी ट्रिक लगाकर दही जमा लो वैसा स्वाद ही नहीं आ पाता। तो चलिए आज आपको बताते हैं वो सीक्रेट इंग्रीडिएंट जिसे दही जमाते हुए डाल देंगी तो दही इतनी क्रीमी और टेस्टी बनेगी कि बाजार वाली दही भी फीकी लगेगी। चलिए स्टेप बाय स्टेप जान लेते हैं परफेक्ट दही जमाने का राज।

ये डालकर बाजार जैसी गाढ़ी मलाईदार जमेगी दही

बाजार जैसी गाढ़ी और मलाईदार दही जमाने के लिए चीजों की सही मात्रा जानना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आप आधा लीटर दूध की दही जमा रही हैं, तो उसमें 1 चम्मच दही यानी जामन की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट आपको इसमें मिलाना है, जिससे दही एकदम क्रीमी जमेगी, वो है 'मिल्क पाउडर'। आपको इसमें लगभग दो चम्मच मिल्क पाउडर डालना है। अब चलिए स्टेप बाय स्टेप जान लेते हैं कि दही को सेट कैसे करना है।

दही जमाने का सही तरीका जान लें

सबसे पहले दूध को उबालने के रख दें। अब दूध जैसे ही हल्का गर्म बचे उसमें दो चम्मच मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मथ लें। ये स्टेप करने से दही बहुत ही क्रीमी और टेस्टी जमती है। इसके बाद दूध में हल्का सा जामन डालें और इसे मिक्स करें। अब एक मिट्टी के बर्तन में इसे रात भर के लिए या 6 से 8 घंटे के लिए जमने छोड़ दें। बहुत ही गाढ़ी, मलाईदार दही जमकर तैयार होती है।

ठंड के मौसम में ध्यान रखें ये बात

ठंड के मौसम में दही जमाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए दही को जमने के लिए हमेशा किसी गर्म जगह पर रखें। इसके लिए आप प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कुकर को हल्का गर्म कर लें, फिर इसमें अखबार बिछाकर दही का बर्तन रख दें और ढक्कन लगाने के बाद दही जमने के लिए छोड़ दें। इसी तरह कैसरोल में भी दही जमाई जा सकती है, बस इसे किसी मोटे कपड़े से ढककर रात भर के लिए छोड़ दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 कुकिंग टिप्स जो रोज के खाने को टेस्टी बना देंगी, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग!
ये भी पढ़ें:बिना 'जामन' के भी बाजार जैसी दही जमा सकती हैं! क्या आप जानती हैं ये 4 तरीके?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।