कुकर में चावल बनाते हुए 1 चम्मच मिला दें ये चीज, होटल जैसे खिले-खिले और खुशबूदार बनेंगे! Why Do Some People Add little Oil While Cooking Rice in a Pressure Cooker? Know the Benefits, खाना - Hindustan
More

कुकर में चावल बनाते हुए 1 चम्मच मिला दें ये चीज, होटल जैसे खिले-खिले और खुशबूदार बनेंगे!

कुछ लोग चावल बनाते हुए इनमें एक छोटा चम्मच तेल भी जरूर मिलाते हैं। बता दें ये कोई नया कुकिंग ट्रेंड नहीं है, बल्कि दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा है। चलिए जानते हैं कि कुकर में चावल बनते हुए एक चम्मच तेल डालने के क्या-क्या फायदे होंगे।

Thu, 15 Jan 2026 01:39 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कुकर में चावल बनाते हुए 1 चम्मच मिला दें ये चीज, होटल जैसे खिले-खिले और खुशबूदार बनेंगे!

लंच हो या डिनर, घर में चावल तो एक ना एक बार जरूर बनते हैं। दाल हो या सब्जी, चावल के साथ खाने में मजा आ जाता है। खैर, चावल के साथ एक फायदा ये भी है कि ये फटाफट बन जाते हैं। प्रेशर कुकर में पानी डाला और चावल, बस फटाफट बनकर तैयार हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ लोग चावल बनाते हुए इनमें एक छोटा चम्मच तेल भी जरूर मिलाते हैं। कभी सोचा है ऐसा करने से क्या फायदा होता है? बता दें ये कोई नया कुकिंग ट्रेंड नहीं है, बल्कि दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा है। चावल के स्वाद, टेक्सचर, खुशबू और क्वालिटी पर इसका काफी असर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि कुकर में चावल बनते हुए एक चम्मच तेल डालने के क्या-क्या फायदे होंगे।

खिले-खिले बनते हैं चावल

प्रेशर कुकर में चावल बनाने पर वो अक्सर आपस में चिपक जाते हैं। ये खाने में भी अच्छे नहीं लगते। ऐसे में अगर आप कुकर में चावल बनाते हुए एक चम्मच तेल डाल देती हैं, तो ये एकदम खिले-खिले बनते हैं। तेल पानी के ऊपर एक लेयर बना लेता है, जो चावल के दानों को ज्यादा स्टार्च एब्जॉर्ब करने से रोकता है। इससे चावल ओवरकुक नहीं होते और हर दाना अलग-अलग हो जाता है।

Cooking Tips

कुकर में झाग और ओवरफ्लो कम होता है

प्रेशर कुकर में चावल बनते हुए अक्सर पानी बाहर आ जाता है, जिससे गैस और कुकर दोनों गंदे हो जाते हैं। ऐसा झाग बनने के कारण होता है। अगर आप चावल बनाते हुए थोड़ा सा तेल मिला देती हैं, तो ना झाग बनते हैं, ना ही ओवरफ्लो होता है। खासतौर से अगर आप ज्यादा चावल बना रही हैं, तो ये ट्रिक आपको जरूर अपनानी चाहिए।

चावल में शाइन और खुशबू एड होती है

चावल बनाते हुए अगर आप थोड़ा सा तेल मिला देती हैं, तो इससे चावल में बड़ी अच्छी सी एक शाइन आ जाती है। सर्व करने पर ये ज्यादा सुंदर दिखते हैं और खाने में भी टेस्टी लगते हैं। तेल मिलाने का एक फायदा ये भी है कि इससे चावल खुशबूदार बनते हैं। उनका अरोमा बढ़ जाता है और ये एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल लगते हैं।

कुकर में नहीं चिपकते चावल

आपने देखा होगा कि कई बार कुकर की तली में चावल चिपक जाते हैं। अगर आप चावल बनाते हुए एक चम्मच ऑयल मिला देंगी, तो ये समस्या भी लगभग खत्म हो जाएगी। तेल से चावल नीचे की तली पर चिपकते नहीं और इनके जलने के चांस कम हो जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूध में ये 1 सफेद चीज मिलाकर जमाएं दही, बिल्कुल बाजार जैसी गाढ़ी मलाईदार जमेगी!
ये भी पढ़ें:12 कुकिंग टिप्स जो रोज के खाने को टेस्टी बना देंगी, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।