कुकर में बर्फ डालकर चने-राजमा उबालने से क्या होगा? अनुराधा की किचन से मिला कमाल का हैक!
अचानक अगर चना चाट या राजमा खाने का मन कर जाए, तो फिर भला क्या किया जाए? डिजिटल क्रिएटर अनुराधा ने एक बड़ा सिंपल नुस्खा शेयर किया है, जिसकी मदद से आप राजमा, काले चने या छोले बिना भिगोए भी उबाल लेंगी।

काले चने, राजमा या सफेद चने अक्सर घर में बनते हैं। लेकिन इनके साथ एक बड़ी समस्या ये है कि इन्हें बनाने से पहले रात भर के लिए भिगोकर रखना जरूरी होता है। अब अचानक अगर चना चाट या राजमा खाने का मन कर जाए, तो फिर भला क्या किया जाए? ये प्रॉब्लम काफी आम है, जब आप राजमा या चने भिगोना भूल जाएं और अगले दिन वही खाने का प्लान हो। लेकिन अब फिक्र की कोई बात नहीं है, क्योंकि एक सिंपल सा हैक आपकी ये प्रॉब्लम दूर कर सकता है। डिजिटल क्रिएटर अनुराधा ने एक बड़ा सिंपल नुस्खा शेयर किया है, जिसकी मदद से आप राजमा, काले चने या छोले बिना भिगोए भी उबाल लेंगी। आइए जानते हैं।
बर्फ के टुकड़ों वाला ये हैक आएगा काम
अनुराधा बताती हैं कि अगर आप काले चने, राजमा या सफेद चने भिगोना भूल गई हैं, तो बर्फ के टुकड़े आपका काम आसान बना सकते हैं। इसके लिए कुकर में पानी और एक कप बर्फ के टुकड़े डालें। अब धुले हुए चने या राजमा डालें, साथ में हल्का सा नमक भी एड करें। इसके बाद प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करें और 20-25 मिनट के लिए धीमी आंच पर कुक कर लें। आपके चने या राजमा एकदम अच्छी तरह गल जाएंगे।
दरअसल आइस क्यूब्स डालने से राजमा और चने पर थर्मल शॉक पड़ता है, जिस वजह से ये जल्दी गल जाते हैं। नमक भी राजमा को जल्दी गलाने में मदद करता है। एक बात और ध्यान रखें कि कुकर को ठंडा होने के बाद भी खोलें, इससे राजमा और चने थोड़े और नर्म हो जाते हैं।
आधे घंटे पहले गर्म पानी में भिगोकर रखें
अगर आप राजमा, चने या छोले रात भर के लिए भिगोकर रखना भूल गई हैं, तो ये ट्रिक आपका काम आसान बना सकती है। इसके लिए बस तेज गर्म पानी में अपने राजमा, छोले या चने भिगोकर रख दें और इन्हें अच्छी तरह ढक दें। आप देखेंगी कि सिर्फ आधे घंटे में ही ये अच्छी तरह फूल जाएंगे और इन्हें कुक होने में बिल्कुल टाइम नहीं लगेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन