इस कढ़ी में मिलेगा 20-25 ग्राम प्रोटीन! न्यूट्रीशनिस्ट ने शेयर की सिंपल रेसिपी Nutritionist Reveals How to Make High Protein, Low Calorie Kadhi at Home, रेसिपी - Hindustan
More

इस कढ़ी में मिलेगा 20-25 ग्राम प्रोटीन! न्यूट्रीशनिस्ट ने शेयर की सिंपल रेसिपी

Healthy Cooking Tips: न्यूट्रीशनिस्ट मोहिता कहती हैं कि कढ़ी की एक सर्विंग में सिर्फ 7-8 ग्राम प्रोटीन होता है, जो काफी कम है। लेकिन अगर थोड़े से बदलाव कर दें, तो आसानी से आपकी कढ़ी का प्रोटीन डबल हो सकता है।

Mon, 15 Dec 2025 02:46 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
इस कढ़ी में मिलेगा 20-25 ग्राम प्रोटीन! न्यूट्रीशनिस्ट ने शेयर की सिंपल रेसिपी

गरमा-गरम कढ़ी चावल खाने को मिल जाएं तो दिन बन जाता है। चटपटी कढ़ी सर्दियों में तो और भी खास लगती है। लेकिन कढ़ी के साथ एक प्रॉब्लम है कि इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में अगर आप कढ़ी-चावल का कॉम्बो खा रहे हैं, तो ज्यादातर कार्ब्स ही मिलते हैं और पूरी मील में प्रोटीन काफी लो होता है। लेकिन क्या हो अगर आपकी कढ़ी का प्रोटीन डबल हो जाए और कैलोरी भी कम हो जाएं? जी हां, कुछ छोटी-छोटी टिप्स की मदद से आप अपनी कढ़ी को हेल्दी ट्विस्ट दे सकती हैं। न्यूट्रीशनिस्ट और वेट लॉस कोच मोहिता ने ऐसी ही हाई प्रोटीन कढ़ी की रेसिपी शेयर की है, जो खाने में भी टेस्टी है और हेल्दी भी। चलिए फटाफट जान लेते हैं।

कढ़ी चावल को दें हेल्दी ट्विस्ट

न्यूट्रीशनिस्ट मोहिता कहती हैं कि कढ़ी की एक सर्विंग में सिर्फ 7-8 ग्राम प्रोटीन होता है, जो काफी कम है। लेकिन अगर थोड़े से बदलाव कर दें, तो आसानी से आपकी कढ़ी का प्रोटीन डबल हो सकता है। इस कढ़ी में आपको 22 से 25 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है, जो काफी ज्यादा है। अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं या ओवरऑल फिटनेस को ले कर काफी अवेयर रहते हैं, तो ये हाई प्रोटीन और लो कैलोरी कढ़ी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।

फॉलो करें ये रेसिपी

  • न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं सबसे पहले लगभग 350 ग्राम दही, 30 ग्राम बेसन, पानी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर एक घोल बना लें। इसे लो फ्लेम पर पकने के लिए रखें और हर 5-10 मिनट में चलाते रहें।
  • अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें, उसमें 1/4 चम्मच मेथी दाना, आधा चम्मच जीरा, चुटकी भर हींग, आधा चम्मच कसूरी मेथी, 2 चीरा लगी हुई हरी मिर्च, 1 चम्मच लहसुन, 1 कटी हुई प्याज और 100 ग्राम पालक भून लें। इसके बाद इन्हें कढ़ी में मिला लें।
  • कढ़ी में प्रोटीन ज्यादा हो, इसके लिए आप सोयाबीन चंक्स एड कर सकते हैं। यकीन मानिए इनका टेस्ट काफी अच्छा लगता है। ये कढ़ी को सोख लेते हैं, जिन्हें खाने में और भी मजा आता है। इसके लिए सोयाबीन को कुछ देर गर्म पानी में भिगोकर रखें, फिर निचोड़कर कढ़ी में एड कर दें। अब अपने मनपसंद मसाले मिलाएं और कढ़ी को 10-15 मिनट के लिए पका लें। बहुत ही टेस्टी कढ़ी बनकर तैयार होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजर के हलवे में डबल होगा प्रोटीन! बिना चीनी और मावे के ऐसे दें हेल्दी ट्विस्ट!
ये भी पढ़ें:मटर डालकर खूब टेस्टी बनती हैं ये 7 सब्जियां, सर्दियों में जरूर करें ट्राई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।