फ्रिज में नींबू सूख जाता है तो कैसे करें स्टोर? मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताए लेमन के 5 हैक
5 Lemon Hack by Masterchef Pankaj Bhadouria: गर्मियों में नींबू की खपत बढ़ जाती है लेकिन ज्यादा नींबू लाकर फ्रिज में रखने के बाद भी सूख जाते हैं या उनसे रस नहीं निकलता तो ये 5 हैक जरूर जान लें, नींबू का रस निकालने के बड़े काम आएंगे।

शिकंजी बनानी हो या फिर लेमन जूस पीना हो, गर्मियों में नींबू की डिमांड बढ़ जाती है और साथ में मार्केट में नींबू के रेट भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में इन्हें घर लाने के बाद अगर इनमे से पर्याप्त मात्रा में रस ना निकले तो बुरा लगता है। लेकिन मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के ये 5 हैक याद रखेंगी को नींबू से पूरा रस भी बाहर निकाल लेंगी और साथ ही छिलके का भी सही यूज कर पाएंगी।
नींबू खरीदते समय पहचानें
नींबू में ज्यादा रस हो इसके लिए मार्केट में नींबू लेने जाएं तो ये ट्रिक याद रखें। हमेशा पतले छिलके के नींबू को खरीदें। छिलका अगर मोटा होगा तो उसमे रस की मात्रा कम होगी।
नींबू को पानी में स्टोर करें
गर्मी में नींबू जल्दी सूख जाते हैं और उनका रस भी कम हो जाता है। फ्रिज में लंबे टाइम तक लेमन स्टोर करने का हैक जान लें। नींबू को फ्रेश और जूसी बनाकर रखना है तो पानी में स्टोर करें। मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताया कांच के जार में पानी भरकर उसमे नींबू डालकर अगर फ्रिज में रखा जाए तो ये नींबू काफी टाइम तक स्टोर रहते हैं और जूसी भी बने रहते हैं। तो नेक्स्ट टाइम ज्यादा नींबू घर आ जाएं तो उन्हें स्टोर करने का ये हैक आजमाकर देखें।
नींबू को करें माइक्रोवेव
फ्रिज से निकालने के बाद नींबू कड़े हो जाते हैं और उनमे से रस पूरी तरह से निकल नहीं पाता, तो ये हैक मदद करेगा। नींबू को मात्र 15 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव कर लें। ऐसा करने से नींबू का ठंडापन फौरन खत्म हो जाता है और वो हल्के से सॉफ्ट हो जाते हैं। जिससे रस आसानी से निकल जाता है।
माइक्रोवेव नहीं तो क्या करें
अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं। नींबू को सॉफ्ट करने का काम हाथ भी कर सकता है। बस किसी फ्लैट सरफेस पर नींबू को रखें और हथेली की मदद से उसे रोल-रोल करें। 15 सेकेंड करने के नींबू सॉफ्ट हो जाएंगे और पूरा जूस निकलेगा।
नींबू का छिलका ना फेंके
नींबू का रस निकालकर इस्तेमाल कर दिया लेकिन छिलके को फेंके नहीं। इन छिलकों से घर पर इफेक्टिव और सेफ क्लीनर बनाकर तैयार सकती हैं। इसके लिए बस किसी बर्तन में आप एक कप पानी और उसमे दो से तीन चम्मच विनेगर डालकर नींबू के छिलके उसमे उबाल लें। पहले तो ये महक घर की बदबू को दूर करने में मदद करेगा। दूसरे ये क्लीनर छानकर रख लिया तो इससे कांच और दूसरी चीजें साफ करना आसान हो जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन