कुकर में एक साथ बनाएं 3 नान, आटा लगाने की सही ट्रिक भी सीखें; रेस्टोरेंट जैसे बनेंगे! Cook 3 Naan at Once in a Pressure Cooker With this Trick Restaurant like soft and Perfect, खाना - Hindustan
More

कुकर में एक साथ बनाएं 3 नान, आटा लगाने की सही ट्रिक भी सीखें; रेस्टोरेंट जैसे बनेंगे!

Naan In Cooker: नान बनाना अगर आपको भी मुश्किल और टाइम कंज्यूमिंग लगता है, तो ये टिप्स आपके बड़े काम आने वाली हैं। परफेक्ट आटा लगाने से ले कर एक बार में 3 नान बनाने का ये तरीका आपको खूब पसंद आएगा।

Thu, 16 April 2026 02:18 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कुकर में एक साथ बनाएं 3 नान, आटा लगाने की सही ट्रिक भी सीखें; रेस्टोरेंट जैसे बनेंगे!

कोई भी ग्रेवी हो, साथ में नान खा कर मजा ही आ जाता है। रेस्टोरेंट में भी ज्यादातर लोग नान ही ऑर्डर करते हैं। वैसे घर पर नान बनाना उतना भी मुश्किल नहीं है, जितना लगता है। रेसिपी सिंपल ही है लेकिन इससे जुड़ी छोटी-छोटी बातें हैं, जो अक्सर परेशान करती हैं। जैसी अगर कुकर में नान बनाएं तो वो काफी ज्यादा टाइम ले लेते हैं। एक-एक नान को सेंकने में काफी टाइम और गैस लग जाती है। वहीं कई बार नान का आटा सही नहीं लगता, जिससे वो एक सख्त बनते हैं और खाने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। आज हम आपकी इन्हीं प्रॉब्लम्स के सॉल्यूशन ले कर आए हैं। आटा लगाने से ले कर एक ही बार में तीन-तीन नान बनाने की ये टिप्स जान लेंगी, तो हर बार रेस्टोरेंट स्टाइल नान घर पर ही बना लेंगी और वो भी फटाफट। तो चलिए जानते हैं ये कमाल के कुकिंग हैक।

नान के लिए आटा कैसे लगाएं?

सबसे जरूरी काम है अच्छा आटा लगाना, ताकि नान एकदम सॉफ्ट और रेस्टोरेंट जैसे बनकर तैयार हों। यहां हम आपको जो तरीका बता रहे हैं, इससे आटा हर बार बिल्कुल परफेक्ट लगेगा। इसके लिए थोड़ी सी दही लें, उसमें बेकिंग सोडा या ईनो मिलाएं। साथ में नमक, तेल और चुटकी भर चीनी भी मिला दें। चीनी से नान का कलर भी अच्छा आता है और टेस्ट भी बैलेंस हो जाता है। अब इनमें मैदा डालें और आटा गूंथकर तैयार कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना ईनो, ना सोडा, ना दही! भटूरे का आटा ये 1 चीज डालकर लगाएं, फूले-फूले बनेंगे

नान के लिए कैसा आटा लगाएं?

एक सवाल और भी रहता है कि नान के लिए आटा कैसा होना चाहिए। तो देखिए आपको बिल्कुल सॉफ्ट सा आटा लगाना है। जरूरत के हिसाब से आप थोड़ा-थोड़ा पानी मिला सकती हैं। आटा सॉफ्ट रहेगा तो नान भी एकदम नर्म बनकर तैयार होंगे। अब आते को कम से कम आधे घंटे के लिए ढककर छोड़ दें, ताकि ये अच्छी तरह सेट हो जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना मलाई, ना मिल्क पाउडर! सिर्फ 1/2 लीटर दूध से पूरी फैमिली के लिए बनाएं कुल्फी

नान बेलते हुए करें ये काम

मार्केट वाली नान थोड़ी अंडाकार शेप की होती है। आप उसी शेप में नान बेल सकती हैं। हालांकि बेलते हुए लोई पर थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया और कलौंजी डाल दें। फिर बेलेंगी तो नान देखने में भी खूबसूरत लगेंगे और खाने में भी उनका टेस्ट बढ़ जाएगा।

कुकर में एक साथ बनाएं ढेरों नान

अब घर पर तंदूर नहीं है तो क्या हुआ। कुकर में बिल्कुल वैसे ही नान आप बना सकती हैं, वो भी एक साथ तीन-तीन। इसके लिए सबसे पहले कुकर को उल्टा कर के गैस पर रख दें और गर्म होने दें। कुकर गर्म हो जाए तो नान के दूसरे हिस्से पर पानी लगाकर कुकर के ऊपर चिपका दें। एक बार में आप तीन नान कुकर पर चिपका सकती हैं। दोनों साइड में एक-एक और कुकर की तली पर एक। जब ये एक साइड से अच्छी तरह सिक जाएं, तो कुकर को उठाकर गैस की फ्लेम से दूसरी साइड को भी सेंक लें। एक साथ तीनों नान बनकर तैयार हो जाएंगे। अब इनपर बटर लगाएं, घर पर रेस्टोरेंट जैसे नान रेडी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ 1 लीटर दूध से कुकर में बनाएं 35 रसमलाई, ठंडी-ठंडी खा कर मजा आ जाएगा!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।