पूड़ी के आटे में मिला दें ये 2 चीजें, हर बार फूली-फूली और सॉफ्ट बनेंगी! शेफ ने बताया सीक्रेट
Cooking Tips: नॉर्मली आप पूड़ी का आटा जैसे लगाती हैं, उसमें बस कुछ चीजें एड कर देंगी, तो पूड़ियां हर बार फूली-फूली और सॉफ्ट बनकर तैयार होंगी। तो चलिए शेफ से जानते हैं परफेक्ट पूड़ी बनाने की सीक्रेट टिप्स।

कोई भी खास मौका हो या कभी कुछ स्पेशल खाने का मन, घर में पूड़ियां जरूर बनती हैं। बच्चे हों या बड़े, पूड़ी-सब्जी खाना सभी को पसंद होता है। अब नया साल आ रहा है, तो लगभग हर घर में पूड़ी जरूर बनेगी। खैर, पूड़ियों का मजा तभी है जब ये एकदम फूली-फूली और सॉफ्ट बनें। अगर पूड़ियां फूले ना या बहुत टाइट बन जाएं, तो खाने में वो मजा नहीं आता। तो फिर अच्छी पूड़ी बनाने का सीक्रेट भला क्या है? शेफ भरत वाधवा ने अपने यू ट्यूब चैनल पर परफेक्ट पूड़ी बनाने की ट्रिक शेयर की हैं। नॉर्मली आप पूड़ी का आटा जैसे लगाती हैं, उसमें बस कुछ चीजें एड कर देंगी, तो पूड़ियां हर बार फूली-फूली और सॉफ्ट बनकर तैयार होंगी। तो चलिए जानते हैं परफेक्ट पूड़ी बनाने की सीक्रेट टिप्स।
सूजी से आएगा कुरकुरापन
पूड़ी खाने का मजा तभी है, जब ये एकदम फूली-फूली बनें। इसके लिए आपको आटे में कुछ चीजें एड करनी है। अगर आप दो कप गेहूं का आटा ले रही हैं, तो उसमें 3 चम्मच बारीक सूजी एड करें। बारीक सूजी आटे में अच्छी तरह मिक्स हो जाती है और इससे पूड़ी में कुरकुरापन आता है। वहीं अगर ज्यादा मोटी सूजी होगी तो पूड़ी कड़क बन सकती है।
मैदा से बनेंगी सॉफ्ट पूड़ियां
सूजी के अलावा आपको आटे में 1 चम्मच मैदा जरूर मिला लेनी चाहिए। इससे पूड़ी फटती नहीं है और अंदर से सॉफ्ट बनी रहती है। दरअसल मैदा पूड़ी को एक बाइंडिंग देती है, जिससे उसमें छेद नहीं आते और खाने में ये परफेक्ट लगती है।
कलर के लिए डालें हल्की सी शक्कर
पूड़ी का एक सुनहरा कलर होता है, तो देखने में बहुत सुंदर लगता है। शेफ कहते हैं कि इसके लिए आप आटे में एक चम्मच गुड़ या चीनी का पाउडर एड कर सकते हैं। इससे पूड़ी देखने में काफी अच्छी लगती है।

ऐसे लगाएं पूड़ी का आटा
ये सभी चीजें आटे में मिलाने के बाद हल्का सा नमक डालें, फिर पूड़ी को खस्ता बनाने के लिए दो चम्मच तेल एड करें। शेफ कहते हैं कि अपने जितने कप आटा लिया है, उतनी चम्मच तेल ही आपको आटे में मिक्स करना है। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। पूड़ी का आटा हमेशा सख्त होता है, इसलिए कम पानी इस्तेमाल करें।
आटे को रेस्ट करने दें
आटा लगाने के बाद उसमें एक चम्मच तेल अच्छी तरह लगाएं, फिर उसे ढककर 20 मिनट से आधे घंटे तक के लिए रेस्ट करने दें। इस आटे से छोटे-छोटे पेड़े बना लें, फिर बेलकर पूड़ी की शेप दें। ध्यान रखें आपको बेलते हुए सूखे आटे का इस्तेमाल नहीं करना है, सिर्फ तेल का इस्तेमाल करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन