गाढ़ी-मलाईदार खीर पसंद है, तो बस मिला दें ये 1 चीज! शेफ भरत ने बताई इंस्टेंट रेसिपी Instant Kheer recipe Make Creamy Rich Kheer Without Hours of Cooking with this hack by chef Bharat, रेसिपी - Hindustan
More

गाढ़ी-मलाईदार खीर पसंद है, तो बस मिला दें ये 1 चीज! शेफ भरत ने बताई इंस्टेंट रेसिपी

Instant Kheer Recipe: क्या हो अगर आप फटाफट एकदम गाढ़ी मलाईदार खीर बना पाएं? शेफ भरत वाधवा ने ऐसी ही इंस्टेंट खीर बनाने की रेसिपी शेयर की है। बस एक सिंपल सी ट्रिक से आप परफेक्ट खीर बना पाएंगी।

Mon, 29 Dec 2025 01:29 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
गाढ़ी-मलाईदार खीर पसंद है, तो बस मिला दें ये 1 चीज! शेफ भरत ने बताई इंस्टेंट रेसिपी

कोई भी खास मौका हो या कुछ स्पेशल खाने का मन, खीर बनना तो घर में जैसे फिक्स है। चावल, दूध, ड्राई फ्रूट्स और चीनी से बनने वाली ये सिंपल सी डिश बहुत ही टेस्टी लगती है। खासतौर से जब ये गाढ़ी और रबड़ीदार हो, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। हालांकि फिर इसे बनने में भी टाइम लगता है क्योंकि खीर को काफी देर तक पकाना पड़ता है। लेकिन क्या हो अगर आप फटाफट एकदम गाढ़ी मलाईदार खीर बना पाएं? शेफ भरत वाधवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी ही इंस्टेंट खीर बनाने की रेसिपी शेयर की है। बस एक सिंपल सी ट्रिक से आप परफेक्ट खीर बना पाएंगी। चलिए देखते हैं रेसिपी।

खीर बनाने के लिए सामग्री

परफेक्ट खीर बनाने के लिए सही माप में सही सामग्री लेना बहुत जरूरी है। शेफ भरत के मुताबिक आपको 1/4 कप छोटे चावल, 3/4 कप पानी, फुल क्रीम दूध (1 लीटर), चीनी (7-8 चम्मच), इलायची पाउडर, केसर के धागे (4-5), 3 चम्मच पोहा, काजू (4) और अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, किशमिश, काजू, पिस्ता चाहिए होंगे।

इंस्टेंट खीर बनाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी

गाढ़ी मलाईदार खीर फटाफट बनाने के लिए सबसे पहले चावलों को थोड़े से पानी में डालकर कुकर में पका लें। चावल तुरंत गलकर सॉफ्ट हो जाएंगे। अब इन्हीं उबले हुए चावलों को कढ़ाही में डालें और साथ ही फुल क्रीम दूध भी एड करें। दूध को उबालने के लिए रख दें। अब बारी है सीक्रेट टिप की। खीर गाढ़ी और रबड़ीदार बने, इसके लिए थोड़े से दूध में पोहा और काजू भिगोकर रख दें। 5 मिनट में ये एकदम फूल जाएंगे, फिर इन्हें पीसकर एक पेस्ट बना लें। जब दूध उबलने लगे, तो उसमें ये पेस्ट एड कर दें। ऐसा करने से आप देखेंगी कि दूध कुछ ही मिनटों में गाढ़ा हो जाएगा।

अब बारी है मिठास के लिए चीनी मिलाने की। खीर की रंगत अच्छी आए, इसके लिए आप केसर के कुछ कतरे दूध में मिलाकर डाल सकती हैं। साथ ही घी में भूनकर ड्राई फ्रूट्स एड करें और अगर आपके बच्चे इलायची पसंद करते हैं, तो इन्हें कूटकर पाउडर बना लें फिर एड कर दें। बहुत ही अच्छी खुशबू और फ्लेवर आता है। बस आपकी खीर बनकर फटाफट तैयार है। ये बहुत ही गाढ़ी और रबड़ीदार बनती है, जिसे खा कर मजा ही आ जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैदा छोड़िए! घरवालों को आटे से बने फूले-फूले, टेस्टी भटूरे खिलाइए, रेसिपी
ये भी पढ़ें:कभी खाएं हैं गाजर के गुलाब जामुन? नए साल पर कुछ स्पेशल बनाना है, तो सीखें रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।