1 हैक और आसान हो जाएगा कटहल छीलना-काटना और पकाना! ये ट्रिक नहीं पता तो अभी जान लें 1 hack to peel cut and cook kathal easily jackfruit cooking tips, खाना - Hindustan
More

1 हैक और आसान हो जाएगा कटहल छीलना-काटना और पकाना! ये ट्रिक नहीं पता तो अभी जान लें

How to cut jackfruit by knife: चाकू से कटहल को काटना और छीलना काफी मुश्किल लगता है। तो इस 1 हैक को जरूर जान लें। जो आपके कटहल को छीलने, काटने और पकाने के झंझट को बहुत आसान बना देगा। आज ही ट्राई करें…

Wed, 22 April 2026 03:27 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
1 हैक और आसान हो जाएगा कटहल छीलना-काटना और पकाना! ये ट्रिक नहीं पता तो अभी जान लें

कटहल की सब्जी खाना खूब पसंद है। लेकिन इसे छीलना और काटना दोनों मुसीबत लगता है और अगर ये कट भी गया तो सब्जी बनाते वक्त पकाने में टाइम लगता है। तो ये ट्रिक आपकी मदद करेगी। केवल छीलने और काटने में ही नहीं इस तरह से अगर आप कटहल बनाएंगी तो आपकी कुकिंग का समय भी आधा हो जाएगा। तो बस जान लें क्या है कटहल को छीलने-काटने और पकाने की ये सबसे आसान और कमाल की ट्रिक। जिससे आप पूरी गर्मी शौक से कटहल की सब्जी से लेकर पकौड़ियां बनाकर खाएंगी और खिलाएंगी।

कटहल छीलने-काटने और पकाने का कमाल का हैक

ये हैक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अगर आप कटहल लवर्स हैं तो इस हैक की मदद से आपकी कटहल की कुकिंग आसान हो जाएगी। कटहल को काटने, छीलने और पकाने के लिए ये स्टेप प्रोसेस फॉलो करें।

  • अगर आपके पास छोटे साइज का कटहल है तो उसे आधा कर लें और अगर बड़े साइज के कटहल हैं तो उन्हें तीन से चार टुकड़ों में छिलका सहित कर लें।
  • काटने के लिए तेज धार की चाकू लेकर चाकू की धार पर तेल लगा लें।
  • ध्यान रहे कि हाथों पर तेल ना लगें नहीं तो चाकू फिसल जाएगी, केवल धार पर तेल लगाएं।
  • अब किसी प्लेन सरफेस पर अखबार रखकर फिर इसे काटें जिससे कटहल का दूध आपके किचन को गंदा ना करें। बस इस न्यूजपेपर या टिश्यू को लपेटकर फेंक सकें।
  • बस अब कूकर में इन टुकड़ों को छिलका सहित रख दें। साथ में थोड़ा सा पानी डाल दें। करीब तीन से चार सीटी आने तक पकाएं। अगर कटहल छोटे साइज का है तो ये ज्यादा आसानी से पक जाएगा।
  • बस कटहल एक बार पक गया तो इसके चिपचिप करने और छिलका छीलने की मुश्किल आसान हो जाएगी।
  • प्रेशर खुलने के बाद कटहल को बाहर निकालें और अबकी बार हाथों पर भी थोड़ा सा तेल लगा लें चाकू के साथ। जिससे कि कटहल हाथों पर ना चिपके।
  • बस अब कटहल के सारे छिलके आसानी से छील जाएंगे और हाथों पर बहुत जरा सी चिपचिप होगी। अगर आप कच्चे कटहल को छीलते हैं तो हाथ में काफी सारा दूध लग जाता है और चिपचिप होने लगती है। लेकिन इस तरीके से कटहल पर जोर नहीं लगाना पड़ता और बगैर मेहनत के कट जाता है।
  • अब चूंकि इसे आपने उबाल दिया है तो ये अंदर तक पक भी जाता है। जिसकी वजह से इसकी सब्जी और पकौड़ी बनाना बिल्कुल आसान हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेशर कुकर में पकी दाल खाने से क्या होता है ज्वाइंट पेन? जानें मिथ है या सच्चाई
  • मसालों को भूनें और डायरेक्ट कटहल को मसालों में डालकर सब्जी तैयार कर सकती हैं क्योंकि पकने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
  • वहीं इस तरह से पके कटहल की पकौड़ियां भी मजेदार बनकर तैयार होती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पतले दूध में भी दही जम जाएगी गाढ़ी, थक्केदार, बस मिला दें ये 1 चीज
  • तो अगली बार जब घर में कटहल आए तो इस हैक को आजमाकर सब्जी बनाएं, आपका पूरा कुकिंग प्रोसेस आसान हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।