प्रेशर कुकर में पकी दाल से क्या होता है ज्वाइंट्स पेन ? क्या कहते हैं फूड एक्सपर्ट
Cooking dal in pressure cooker: प्रेशर कुकर में दाल पकाने को लेकर काफी सारे लोग कंफ्यूज रहते हैं। उन्हें लगता है कि कुकर में बनी दाल से जोड़ों में दर्द की शिकायत हो जाएगी। मसाला फूड लैब ने इस मिथ से जुड़ी सच्चाई बताई और साथ ही दाल पकाने का सही तरीका भी शेयर किया है।

दाल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन काफी सारे लोग प्रेशर कुकर में बनी दाल को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर काफी सारे मिथ है कि जब दाल को प्रेशर कुकर में पकाते हैं तो इससे शरीर का यूरिक एसिड बढ़ता है और ज्वाइंट्स पेन होता है। मसाला फूड लैब ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर बताया है कि आखिर प्रेशर कुकर में बनी दाल खाना फायदेमंद है या नहीं और दाल को किस तरह से बनाएं कि उसके न्यूट्रिएंट्स बचे रहें
क्या प्रेशर कुकर में बनी दाल बढ़ा देती है ज्वाइंट्स पेन
अक्सर लोगों के मन में ये मिथ रहता है कि दाल पकाते वक्त उसमे मौजूद एंटीन्यूट्रिएंट्स जैसे फाइटिक एसिड प्रेशर कुकर में पकाते वक्त रह जाते हैं, जो शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ाते हैं और शरीर के जोड़ों में दर्द बढ़ता है। जबकि ये पूरी तरह से मिथ है, दाल के ऊपर बन रहे झाग को निकालने से दाल के एंटी न्यूट्रिएंट्स ज्यादा बाहर नहीं निकलते। दाल के झाग को निकालना जरूरी नही हैं। पुराने समय में जब दाल मिलों और मशीनों में नहीं जाती थी तो उन दाल में धूल, गंदगी और कई बार मिट्टी के कण होते थे। जो अगर दाल धोने के बाद भी रह जाते थे वो दाल पकाते वक्त पानी के साथ ऊपर आ जाते थे। तो उस झाग को बाहर निकाल दिया जाता था। जिससे कि वो सारे डर्ट बाहर निकल जाएं। लेकिन प्रेजेंट टाइम में दाल पूरी तरह से साफ-सुथरी और पॉलिश्ड होती हैं। दाल को धोकर अगर पकाते हैं तो किसी भी झाग को निकालने की जरूरत नहीं होती। इसलिए प्रेशर कुकर में बनी दाल ज्वाइंट्स पेन को नहीं बढ़ाती।
प्रेशर कुकर में बनी दाल होती है फायदेमंद
बल्कि मसाला लैब के मुताबिक अगर आपका पाचन कमजोर है तो प्रेशर कुकर में बनी दाल आपको ज्यादा आसानी से डाइजेस्ट होगी। क्योंकि कम समय में हाई फ्लेम पर पकी दाल में सारे न्यूट्रिशन टूट जाते हैं लेकिन वो दाल में बने रहते हैं। साथ ही दाल के फाइबर भी ब्रेक हो जाते हैं और आसानी से डाइजेस्ट हो जाते हैं। जिससे ये पूरी तरह से फायदेमंद होती है और आपके डाइजेशन को डिस्टर्ब नहीं करती।
क्या है दाल पकाने का सही तरीका
दाल के एंटी न्यूट्रिएंट्स जो शरीर को हार्म करते हैं, अगर उन्हें दाल से बाहर निकालना है तो दाल को भिगोकर रख दें और कुछ देर बाद भीगी दाल को पानी से निकालकर उस पानी को फेंक दें। क्योंकि जिस पानी में दाल भीगी होती है उसमे एंटीन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो निकल जाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन