क्या कम खाने वालों का पेट ही सबसे ज्यादा बाहर निकलता है? फैट लॉस कोच ने बताया सच! Why People Who Eat Very Less Often Struggle With Belly Fat Explained by Fat loss Coach, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

क्या कम खाने वालों का पेट ही सबसे ज्यादा बाहर निकलता है? फैट लॉस कोच ने बताया सच!

Weight Loss: क्या वाकई ऐसा है कि कम खाने वालों का पेट ज्यादा बाहर निकलता है, या ये महज एक कही-सुनी बात है? वेट लॉस कोच दिवांशी सैनी ने इसी कंफ्यूजन को दूर किया है। आइए जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई है।

Tue, 27 Jan 2026 11:12 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या कम खाने वालों का पेट ही सबसे ज्यादा बाहर निकलता है? फैट लॉस कोच ने बताया सच!

आपने कभी ना कभी ये जरूर सुना होगा कि जो लोग कम खाते हैं, उनका पेट ही सबसे ज्यादा निकलता है। आसपास भी हम अक्सर ऐसे लोगों को देखते हैं जो खाना तो काफी कम खाते हैं लेकिन उनका वजन काफी बढ़ा हुआ रहता है। कुछ लोगों का तो सिर्फ पेट ही बाहर आया हुआ होता है बाकी हाथ, पैर और फेस पतले ही रहते हैं। अब सवाल है कि क्या वाकई ऐसा है कि कम खाने वालों का पेट ज्यादा बाहर निकलता है, या ये महज एक कही-सुनी बात है? वेट लॉस कोच दिवांशी सैनी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी कंफ्यूजन को दूर किया है। आइए जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई है।

कम खाना और पेट निकलने का कनेक्शन

फैट लॉस कोच कहती हैं कि ये बात वाकई सच है कि जो लोग बहुत कम खाना खाते हैं, उनका पेट निकल जाता है। दरअसल लोगों को ये गलतफहमी है कि बहुत काम खाने से उनकी बॉडी फैट बर्न करेगी जबकि असल में बॉडी सर्वाइवल मोड में चली जाती है। बॉडी को लगता है कि फूड कम है और शायद कोई डेंजर सिचुएशन है, इसलिए बॉडी ज्यादा फैट स्टोर करना शुरू कर देती है।

स्लो हो जाता है मेटाबॉलिज्म

बहुत कम खाने से जब बॉडी सर्वाइवल मोड में आ जाती है, तो मेटाबॉलिज्म भी स्लो होने लगता है। इस दौरान स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल भी बढ़ा हुआ रहता है, जिस वजह से लोअर बैली फैट काफी बढ़ जाता है। इसी वजह से आप नोटिस करेंगे कि आपके हाथ, पैर और फेस तो पतले ही रहते हैं लेकिन बैली फैट काफी ज्यादा हो जाता है।

मसल लॉस भी होता है

कई लोग डाइटिंग के नाम पर खाना छोड़ देते हैं या बहुत ही कम खाना शुरू कर देते हैं। इससे फैट कम नहीं होता बल्कि मसल लॉस होता है, जिससे बॉडी की शेप बिगड़ने लगती है। पेट और भी ज्यादा दिखने लगता है, इसलिए लोग पतला होने के बावजूद भी बैली फैट से स्ट्रगल कर रहे होते हैं। मसल लॉस होने की वजह से कैलोरी बर्न होना भी कम हो जाता है, जिससे फैट लॉस और स्लो हो जाता है।

भूखे रहना सॉल्यूशन नहीं है

कोच कहती हैं कि वेट लॉस करने के लिए कम खाना सॉल्यूशन नहीं है, ना ही रोटी-चावल छोड़ने या भूखे रहने से बात बनेगी। वेट लॉस एक लॉन्ग जर्नी है, जिसके लिए आपको बैलेंस्ड डाइट लेने की जरूरत है। अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन और फाइबर रिच फूड्स शामिल करें। फिजिकल एक्टिविटी को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं और ज्यादा एक्टिव रहने की कोशिश करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेजिटेरियन हैं? यहां देखें 10 प्रोटीन फूड्स की लिस्ट, वेट लॉस के लिए हैं बेस्ट!
ये भी पढ़ें:वेट की टेंशन खत्म! न्यूट्रीशनिस्ट ने बताए 50 फूड्स जो बेफिक्र हो कर खा सकते हैं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।