10 Desi Protein Sources That Actually Help in Weight Loss वेजिटेरियन हैं? यहां देखें 10 देसी प्रोटीन फूड्स की लिस्ट, वेट लॉस के लिए हैं सबसे बेस्ट!
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलवेजिटेरियन हैं? यहां देखें 10 देसी प्रोटीन फूड्स की लिस्ट, वेट लॉस के लिए हैं सबसे बेस्ट!

वेजिटेरियन हैं? यहां देखें 10 देसी प्रोटीन फूड्स की लिस्ट, वेट लॉस के लिए हैं सबसे बेस्ट!

आज हम आपके लिए 10 देसी प्रोटीन सोर्स की लिस्ट ले कर आए हैं, जो वाकई वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे प्रोटीन के साथ साथ कैलोरी डेफिसिट मेंटेन करना और पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखना भी जरूरी है।

Anmol ChauhanSun, 25 Jan 2026 07:04 PM
1/11

वेट लॉस के लिए 10 देसी प्रोटीन सोर्स

वेट लॉस की बात करें तो सबसे जरूरी होता है अपनी डाइट में सही प्रोटीन को शामिल करना। हालांकि वेजिटेरियन लोगों के लिए ये थोड़ा चैलेंजिंग हो जाता है। क्योंकि प्रोटीन के ज्यादा सोर्स समझ नहीं आते। आज हम आपके लिए 10 देसी प्रोटीन सोर्स की लिस्ट ले कर आए हैं, जो वाकई वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे प्रोटीन के साथ साथ कैलोरी डेफिसिट मेंटेन करना और पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखना भी जरूरी है।

2/11

सत्तू

सत्तू भुने हुए चने का पाउडर होता है। लगभग 100 ग्राम सत्तू में 20 ग्राम प्रोटीन आराम से मिल जाता है। प्रोटीन के अलावा इसमें फाइबर भी भरपूर होता है और इसे खाने के बाद जल्दी भूख भी नहीं लगती। वेट लॉस के लिए आप सत्तू का नमकीन शरबत पी सकते हैं या चीला बनाकर खा सकते हैं। ध्यान दें इसमें चीनी या गुड़ ना मिलाएं।

3/11

बेसन

100 ग्राम बेसन में लगभग 22 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। ये सस्ता भी होता है और काफी फिलिंग भी। वेट लॉस के लिए आप बेसन और सब्जियों का चीला बनाकर खा सकते हैं। ध्यान रहे बेसन के पकौड़े बनाकर उन्हें प्रोटीन का सोर्स कह रहे हैं, तो अपना फायदा नहीं बल्कि नुकसान ही कर रहे हैं।

4/11

भुना काला चना

ड्राई रोस्ट किए हुए काले चने एक परफेक्ट स्नैक हैं। 100 ग्राम भुने चने में लगभग 18-19 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। नमकीन, चिप्स या स्नैक खाने की क्रेविंग होती है तो भुना काला चना खा सकते हैं। हालांकि पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखना भी जरूरी है।

5/11

मोरिंगा के पत्ते

एक कप मोरिंगा के पत्ते में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। आप इन्हें दाल या सब्जी में डालकर खा सकते हैं। प्रोटीन के अलावा इनमें कई माइक्रो न्यूट्रिएंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं।

6/11

स्प्राउटेड मूंग

अंकुरित मूंग दाल प्रोटीन का सोर्स है। एक कप स्प्राउटेड मूंग में 7-9 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। इनमें फाइबर भी मौजूद होता है और ये काफी फिलिंग भी होती है। इन्हें सब्जी, दाल या सलाद में मिक्स कर के खा सकते हैं। हालांकि ये कई बार गैस बना सकती है, तो जरा ध्यान रखें।

7/11

तोफू

लगभग 100 ग्राम तोफू में 12 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। इसमें पनीर से कम फैट मौजूद होता है, इसलिए वेट लॉस के लिए अच्छा सोर्स है। तोफू को आप स्टिर फ्राई कर के, भुर्जी या ग्रिल्ड कर के खा सकते हैं।

8/11

मटकी

मटकी एक तरह की बींस हैं। एक कप कुक्ड मटकी में 14 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। राजमा से तुलना करें तो ये पचाने में भी आसान होती है और लाइट होती है। इसे आप स्प्राउट चाट में डाल कर खा सकते हैं। (Image Credit: Pinterest)

9/11

चौलाई का साग

एक कप कुक्ड चौलाई में 8-9 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। प्रोटीन के अलावा इसमें आयरन और फाइबर मौजूद होता है। आप इसे सब्जी में डालकर या दाल में मिक्स कर के खा सकते हैं।

10/11

कुलथी की दाल

100 ग्राम कुलथी में लगभग 22 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। इसे भिगोकर रखें फिर अच्छे से कुक करें, ताकि ब्लोटिंग की शिकायत ना हो। ये वेट लॉस में काफी इफेक्टिव है। इसकी दाल बनाकर, सब्जी में डालकर या स्प्राउट्स के रूप में खा सकते हैं।

11/11

तिल और मूंगफली की चटनी

तिल और मूंगफली की ड्राई चटनी में भी प्रोटीन होता है। ये भूख को कंट्रोल रखने में भी मदद करती है। 1 चम्मच चटनी आप खाने के साथ साइड डिश के तौर पर खा सकते हैं। स्वाद भी बढ़ जाएगा और प्रोटीन भी मिल जाएगा।