वजन बढ़ने की टेंशन खत्म! न्यूट्रीशनिस्ट ने बताए 50 फूड्स जो आप बेफिक्र हो कर खा सकते हैं
Healthy Eating Tips: न्यूट्रीशनिस्ट और वेट लॉस एक्सपर्ट स्मृति खुराना ने ऐसे ही पूरे 50 फूड्स की लिस्ट शेयर की है, जिन्हें आप बिना मोटापे की टेंशन के खा सकते हैं।

आजकल हर कोई अपनी फिटनेस को ले कर काफी जागरूक हो गया है, जो कि एक अच्छी बात है। लेकिन कई बार फिट रहने के चक्कर में लोग डाइट पर कुछ ज्यादा ही कंट्रोल करने लगते हैं। जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, रिफाइंड शुगर और ऑयल से परहेज करना तो बनता है। लेकिन फिर समझ नहीं आता फिर बिना हेल्थ की टेंशन के खाएं क्या? क्या कुछ ऐसे फूड्स हैं जिन्हें बिना कैलोरी का सोचे आप जी भर के खा सकते हैं? बिल्कुल हैं, न्यूट्रीशनिस्ट और वेट लॉस एक्सपर्ट स्मृति खुराना ने ऐसे ही पूरे 50 फूड्स की लिस्ट शेयर की है, जिन्हें आप बिना मोटापे की टेंशन के खा सकते हैं। तो चलिए फटाफट नजर डाल लेते हैं।
प्रोटीन के सोर्स जो आप बेफिक्र खा सकते हैं
प्रोटीन से भरपूर कुछ ऐसे सोर्स हैं जिन्हें आप जी भर के खा सकते हैं। जैसे एग वाइट (अंडे की सफेदी), उबले हुए अंडे, चिकन ब्रेस्ट, फिश (ग्रिल्ड या स्टीम)। वेजिटेरियन फूड ऑप्शन की बात करें तो आप पनीर (लो फैट, ग्रिल्ड या भुर्जी), तोफू, ग्रीक योगर्ट, मूंग दाल (उबली हुई या हल्की पकाकर), हंग कर्ड या सोया चंक (उबालकर) खा सकते हैं।
कार्ब्स के ये सोर्स हैं सुपर हेल्दी
कार्ब्स की बात करें तो कुछ ऑप्शन हैं जिन्हें वेट लॉस के दौरान भी बेफिक्र हो कर खाया जा सकता है। जैसे प्लेन ओट्स, दलिया, पोहा (कम तेल और सब्जियां डालकर बना हुआ), सब्जियों से भरपूर उपमा, प्लेन इडली, कम तेल का डोसा, राइस केक, मुरमुरा (सादे या हल्के भुने हुए), रेड राइस और स्वीट कॉर्न (उबले हुए या प्लेन)।
ये सब्जियां खाएं भरपूर
कुछ ऐसी सब्जियां भी हैं जो ना सिर्फ हेल्दी हैं बल्कि वेट लॉस में काफी फायदेमंद हैं। जैसे- खीरा, लौकी, तुरई, जुकीनी, कद्दू, फूल गोभी, पत्ता गोभी, पालक, लेट्यूस और मशरूम। इन्हें आप सूप, सलाद या सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इनमें पानी की मात्रा भी ज्यादा होती है और ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
फल जो रखेंगे आपको फिट
कुछ फल ऐसे होते हैं जिनमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और इन्हें आप बेफिक्र हो कर खा सकते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं कि तरबूज, पपीता, सेब, अमरूद और संतरा ऐसे फल हैं, जिनमें पानी की मात्रा भरपूर होती है। इनमें विटामिन और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए काफी हेल्दी होते हैं।
सूप और लिक्विड
कुछ सूप और लिक्विड ऑप्शन भी हैं जो वेट लॉस में काफी मदद करते हैं। जैसे क्लियर वेजिटेबल सूप, चिकन सूप, रसम, छाछ और नींबू पानी। ये काफी फिलिंग होते हैं, कम क्वांटिटी में भी पेट भर जाता है। बॉडी भी हाइड्रेट रहती है और खाने में भी मजा आता है।
हेल्दी स्नैक ऑप्शन
कुछ टेस्टी खाने का मन है तो हेल्दी स्नैक ऑप्शन भी हैं, जिन्हें आप बिना टेंशन के एंजॉय कर सकते हैं। पॉपकॉर्न, रोस्टेड मखाना, वेजिटेबल उत्तपम (कम तेल का), उबला हुआ चुकंदर, गाजर, ब्रोकोली, शिमला मिर्च, फ्रेंच बींस, मिक्सड सलाद (बिना क्रीमी ड्रेसिंग), हर्ब्स और ग्रीन्स (पुदीना, धनिया, करी पत्ता)।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन