रोटी-सब्जी खा कर भी कर सकते हैं वेट लॉस! तमन्ना भाटिया के फिटनेस ट्रेनर ने बताया सही तरीका Tamannaah Bhatia Fitness Trainer Shares How to Balance a Carb Heavy Indian Meal, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

रोटी-सब्जी खा कर भी कर सकते हैं वेट लॉस! तमन्ना भाटिया के फिटनेस ट्रेनर ने बताया सही तरीका

Fitness Tips: इंडियन मील्स के साथ सबसे बड़ी दिक्कत है कि वो कार्ब्स रिच होती हैं। सिलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में इसी कार्ब रिच थाली को बैलेंस करने का तरीका बताया है। 

Tue, 9 Dec 2025 12:29 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
रोटी-सब्जी खा कर भी कर सकते हैं वेट लॉस! तमन्ना भाटिया के फिटनेस ट्रेनर ने बताया सही तरीका

फिट तो हर कोई रहना चाहता है, लेकिन इसके लिए सिर्फ जिम में पसीना बहाना काफी नहीं है। दरअसल आपकी फिटनेस 70 से 80 प्रतिशत तक आपकी डाइट पर निर्भर करती है। भले ही आप वेट लॉस करने की सोच रहे हों या ओवरऑल हेल्दी रहने की, सबसे जरूरी है कि आप अपनी डाइट पर ध्यान दें। हालांकि इंडियन मील्स के साथ सबसे बड़ी दिक्कत है कि वो कार्ब्स रिच होती हैं। अब आपको पूरी तरह कार्ब्स खाना बंद नहीं करना है, बस अपनी प्लेट को बैलेंस करने का सही तरीका जानना है। सिलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में इसी कार्ब रिच थाली को बैलेंस करने का तरीका बताया है। आइए जानते हैं।

लंच में सिर्फ रोटी-सब्जी खाना बंद कीजिए

फिटनेस ट्रेनर सिद्धार्थ बताते हैं कि अगर आप लंच में सिर्फ एक बड़ी कटोरी सब्जी और रोटी खा रहे हैं, तो ये सही नहीं है। इस मील में ज्यादातर सिर्फ कार्ब्स मौजूद हैं और बाकी पोषक तत्व गायब हैं। अगर आप फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो अपनी थाली को सही से बैलेंस करना सीखना बेहद जरूरी है।

रोटियों की मात्रा कम करें

सिद्धार्थ बताते हैं कि सबसे पहले तो ढेर सारी रोटियां खाना बंद करें। लंच में आप 1 से 2 रोटियां खा सकते हैं, इतना काफी है। चिंता मत कीजिए आपको भूखा नहीं रहना है, बस रोटी कम कर के बाकी और चीजों के लिए जगह बनानी है, ताकि और भी पोषक तत्व आपकी डाइट में शामिल हो सकें। इससे वेट लॉस में भी मदद मिलेगी और ब्लड शुगर लेवल भी तेजी से स्पाइक नहीं होगा।

सब्जी को सही मात्रा में लेना सीखें

एक बड़ा कटोरा भर कर सब्जी खाने के बजाए इसे सही मात्रा में बैलेंस करना सीखें। कोई भी कार्ब्स रिच सब्जी हो जैसे आलू की सब्जी, वो आपके बुरी नहीं है अगर आप उसे सीमित मात्रा में लेते हैं। ऐसे में आप अपने लंच में एक छोटी कटोरी सब्जी शामिल कर सकते हैं। इस छोटे से स्टेप से आप काफी कैलोरी कम कर सकते हैं।

ढेर सारी सलाद से करें बैलेंस

फिटनेस कोच कहते हैं कि आपकी थाली में ढेर सारी सलाद भी जरूर होनी चाहिए। ये फाइबर और रफेज का अच्छा सोर्स होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और ओवरऑल मील भी बैलेंस होती है।

प्रोटीन का सोर्स जरूर एड करें

आपकी थाली में कोई भी प्रोटीन का सोर्स जरूर शामिल होना चाहिए। सिद्धार्थ कहते हैं कि आप चाहें तो ग्रीक योगर्ट खा सकते हैं, ये ऑफिस वगैरह में कैरी करना आसान होता है। इसके अलावा आप पनीर, तोफू, चिकन या एग जैसा कोई भी प्रोटीन का सोर्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी मील एकदम बैलेंस्ड रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना जिम ना एक्सरसाइज, फिटनेस ट्रेनर ने घर बैठे कर लिया 18 Kg वेट लॉस, जानें कैसे
ये भी पढ़ें:क्या चिया सीड्स लेने से वाकई वेट लॉस होता है? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें सच

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।