क्या सच में चिया सीड्स लेने से वजन कम होता है? न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया वायरल ट्रेंड का सच!
चिया सीड्स वेट लॉस के लिए इतने पॉपुलर हो गए हैं कि अब लोग इन्हें किसी मैजिकल वेट लॉस सप्लीमेंट की तरह देखते हैं। लेकिन सवाल है कि क्या वाकई चिया सीड्स वेट लॉस में इफेक्टिव हैं या फिर ये एक ट्रेंड भर है?आइए जानते हैं-

आजकल कई सुपरफूड्स काफी ट्रेंड में हैं, जिनमें से एक हैं चिया सीड्स। प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर ये सीड्स सेहत के लिए बड़े फायदेमंद हैं। इन्हें आप शेक, स्मूदी, योगर्ट में एड कर के एक पावर पैक्ड स्नैक के रूप में खा सकते हैं। यूं तो चिया सीड्स हार्ट हेल्थ, ब्लड शुगर मैनेजमेंट, स्किन हेल्थ, एनर्जी लेवल और ओवरऑल हेल्थ बूस्ट करने में मदद करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इन्हें वेट लॉस के लिए कंज्यूम करते हैं। चिया सीड्स वेट लॉस के लिए इतने पॉपुलर हो गए हैं कि अब लोग इन्हें किसी मैजिकल वेट लॉस सप्लीमेंट की तरह देखते हैं। लेकिन सवाल है कि क्या वाकई चिया सीड्स वेट लॉस में इफेक्टिव हैं या फिर ये एक ट्रेंड भर है? न्यूट्रीशनिस्ट रिद्धि पटेल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी बारे में डिटेल से बताया है, आइए जानते हैं।
क्या सच में चिया सीड्स से वेट लॉस होता है?
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि इसका कोई सीधा हां या ना में एक जवाब नहीं है। अगर आप ये सोचते हैं कि चिया सीड्स किसी मैजिक की तरह काम करेंगे और आपका फैट बर्न कर के बॉडी से बाहर निकाल देंगे, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है। लेकिन ये दूसरी तरह से वेट लॉस में आपकी मदद जरूर कर सकते हैं। दरअसल इनमें फाइबर बहुत होता है और फाइबर आपको लंबे समय तक फुल रखता है। यही वजह है कि आप ओवरइटिंग से बचते हैं और कहीं ना कहीं वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
फैट लॉस के लिए इतने इफेक्टिव नहीं हैं चिया सीड्स
अगर आप चिया सीड्स ले कर वेट लॉस में कुछ मैजिकल रिजल्ट एक्सपेक्ट कर रहे हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि ये बस आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं, जिससे थोड़ी मदद मिल सकती है। बाकी इसके अलावा वेट लॉस आपकी डाइट पर डिपेंड करता है। अगर आप शुगर, प्रोसेस्ड फूड, तला भुना खाना खूब खा रहे हैं, तो कोई फायदे नहीं मिलने वाले। वेट लॉस के लिए कैलोरी डेफिसिट और सही खानपान सबसे ज्यादा जरूरी हैं।
तो क्या आपको चिया सीड्स लेने चाहिए?
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि चिया सीड्स एक सुपरफूड हैं और जरूर आपको अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। इनमें बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स और ओमेगा थ्री मौजूद होता है, जो गट हेल्थ को भी सपोर्ट करता है। हालांकि इसे एक हेल्दी फूड की तरह खाएं, कोई मैजिकल वेट लॉस सप्लीमेंट समझकर नहीं। ये सिर्फ वेट लॉस में आपकी मदद कर सकता है अगर आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल सही रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन