ना जिम ना एक्सरसाइज, फिटनेस ट्रेनर ने घर बैठे कर लिया 18 kg वेट लॉस, शेयर किए 5 सिंपल टिप्स No Gym, No Exercise Fitness Coach Drops 18 KG at Home shares 5 effective tips you can try, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

ना जिम ना एक्सरसाइज, फिटनेस ट्रेनर ने घर बैठे कर लिया 18 kg वेट लॉस, शेयर किए 5 सिंपल टिप्स

Weight Loss: फैट लॉस कोच निकिता ने अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी साझा की है। निकिता बताती हैं कि उन्होंने बिना जिम जाए, घर पर ही 18 किलो वजन कम किया है। साथ ही उन्होंने कुछ बहुत सिंपल स्टेप्स भी शेयर किए हैं-

Mon, 8 Dec 2025 11:20 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
ना जिम ना एक्सरसाइज, फिटनेस ट्रेनर ने घर बैठे कर लिया 18 kg वेट लॉस, शेयर किए 5 सिंपल टिप्स

खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते वजन बढ़ना एक बड़ी आम समस्या बन गया है। मोटापे के साथ एक दिक्कत ये भी है कि ये अकेला नहीं आता, बल्कि अपने साथ कई बीमारियों का पैकेज ले कर आता है। खैर, जब बात वजन घटाने की हो तो लोग पहले ही घंटे भर की एक्सरसाइज और डाइटिंग का नाम सुनकर डर जाते हैं। लेकिन सच कहें तो वजन घटाना उतना भी मुश्किल और बोरिंग काम नहीं है। बस जरूरत है तो सही एप्रोच को फॉलो करने की। फैट लॉस कोच निकिता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी साझा की है। निकिता बताती हैं कि उन्होंने बिना जिम जाए, घर पर ही 18 किलो वजन कम किया है। उन्होंने कुछ बहुत सिंपल स्टेप्स भी शेयर किए हैं, जिन्होंने उनकी इस वेट लॉस में मदद की। आइए जानते हैं।

कैलोरी डेफिसिट से शुरुआत करें

वेट लॉस का सबसे जरूरी रूल है कि आप दिनभर में जितनी कैलोरी बर्न कर रहे हैं, उससे कम कैलोरी लें ताकि एक डेफिसिट क्रिएट हो। इसके लिए भूखा रहने की जरूरत नहीं है, बस थोड़ी सी समझदारी के साथ अपनी थाली लगाने की जरूरत है। निकिता बताती हैं कि प्लेट को 50% सब्जी से भर लें, 30% दाल, छोले, पनीर या राजमा जैसा कोई प्रोटीन का सोर्स लें, साथ में 1-2 रोटी और आधा कटोरी चावल ले सकते हैं। इससे आपका पेट भर जाएगा और कैलोरी इंटेक भी अपने आप कम हो जाएगा।

लो कैलोरी कुकिंग मैथड्स अपनाएं

निकिता बताती हैं कि दूसरा बदलाव आप अपने कुकिंग मैथड्स में कर सकते हैं। उदाहरण के लिए हर डिश में आधा चम्मच तेल इस्तेमाल करें, ज्यादा तले हुए डीप फ्राइड फूड्स अवॉइड करें। इनकी जगह उबालना, स्टीम करना या रोस्ट करना प्रिफर करें। ये छोटी-छोटी आदतें बड़ा बदलाव ले कर आती हैं। इनसे आप बिना किसी एफर्ट के रोज की 200-400 कैलोरी कम कर सकते हैं।

स्मार्ट स्नैकिंग करें

स्नैक वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण हैं, क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इनकी जगह आप स्मार्ट स्नैकिंग चूज कर सकते हैं। उदाहरण के लिए नमकीन की जगह रोस्टेड चना ट्राई करें, बिस्किट की जगह कोई 1 फल ले लें, चिप्स खाने हों तो मुट्ठीभर मखाना ले कर बैठ जाएं और चीनी वाली चाय की क्रेविंग हो तो ब्लैक टी या नींबू पानी पी सकते हैं।

खाने का समय ठीक करें

फैट लॉस कोच कहती हैं कि जब आप कभी भी खाते हैं, तो बॉडी ज्यादा फैट स्टोर करती है। इसलिए अपनी मील का एक सही टाइम फिक्स करें। आप 8-10 बजे के बीच में ब्रेकफास्ट कर सकते हैं, 1-3 बजे के बीच लंच और डिनर की टाइमिंग 7-8:30 के बीच रख सकते हैं। रात के 9 बजे के बाद खाना अवॉइड करें और डिनर जितना हो सके हल्का-फुल्का रखें। ये एक स्टेप आपकी ब्लोटिंग और बेली फैट को कम करने में मदद कर सकता है।

लिक्विड कैलोरी की मात्रा कम करें

ड्रिंक्स में अक्सर काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी होती है, जो वेट गेन का कारण बन सकती हैं। निकिता कहती हैं कि जूस, कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट ड्रिंक्स और मिल्क शेक अवॉइड करें। इनकी जगह आप सिंपल पानी, सौंफ और जीरे वाला डिटॉक्स वाटर, ग्रीन टी या छाछ ले सकते हैं। इस सिंपल से स्टेप से आप दिनभर की 300-400 कैलोरी कम कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए साल से पहले घटाना है वजन? फिटनेस कोच की बताई 4 टिप्स फॉलो करना शुरू कर दें!
ये भी पढ़ें:क्या चिया सीड्स लेने से वाकई वेट लॉस होता है? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें सच

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।