शरीर में विटामिन ई कम होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें कैसे दूर होगी दिक्कत Symptoms of low Vitamin E know how to overcome the deficiency, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

शरीर में विटामिन ई कम होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें कैसे दूर होगी दिक्कत

  • विटामिन कई तरह के होते हैं और हेल्दी शरीर के लिए उन सभी की सही मात्रा होना जरूरी है। शरीर में अगर किसी भी विटामिन की कमी होती है तो अलग-अलग तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। जानिए विटामिन ई कम होने पर क्या लक्षण दिखते हैं और इसकी कमी को दूर कैसे करें।

Tue, 25 March 2025 12:43 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
शरीर में विटामिन ई कम होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें कैसे दूर होगी दिक्कत

विटामिन कई तरह के होते हैं और सबके अपने फायदे हैं। शरीर को हेल्दी रखने के लिए सभी विटामिन का अच्छी मात्रा में होना बहुत जरूरी है। बात करें विटामिन ई की तो ये एक घुलनशील विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट है जो कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। यह इम्यून सिस्टम, स्किन के स्वास्थ्य और शरीर में अलग-अलग अंगों को काम करने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दते हैं। यहां जानिए शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर क्या लक्षण दिखते हैं और इसकी कमी को कैसे दूर करें।

विटामिन ई की कमी के लक्षण

1) लंबे समय तक मांसपेशियों में दर्द और थकान

2) बिना वजह बीमार महसूस होना

3) कॉमन शारीरिक गतिविधियों और चलने में मुश्किल

4) सुन्नता और झुनझुनी

5) दिखने में गड़बड़ी

6) स्लो मेटाबॉलिज्म और कमजोर इम्यूनिटी

7) सूखी, परतदार त्वचा

8) इम्यून सिस्टम से जुड़ी समस्याएं

9) बालों का तेजी से झड़ना

10) एकाग्रता में कठिनाई

किन चीजों को खाने से मिलेगा विटामिन ई

विटामिन ई कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है और एक मजबूत इम्यूनिटी बनाने में मदद करता है। मेवे और बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं। बादाम, सूरजमुखी के बीज और हेजलनट्स में विटामिन ई की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा सूरजमुखी और जैतून का तेल, पालक, मेथी और अमरंथ जैसी पत्तेदार सब्जियों को खाएं। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो भारतीय मैकेरल और सैल्मन भी खा सकते हैं। आम और एवाकाडो समेत साबुत गेहूं, बाजरा और ज्वार को डायट में शामिल करें।

किन लोगों को होता है विटामिन ई की कमी का खतरा

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या हैं या जो फैट को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाते उनमें विटामिन ई की कमी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों के खाने पीने में शामिल करें 4 तरह के बीज, हेल्थ को मिलते हैं फायदे
ये भी पढ़ें:भीगे अखरोट खाने से शरीर को मिलते हैं बेमिसाल फायदे, जानकर आप भी खाएंगे

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।