भीगे अखरोट खाने से शरीर को मिलते हैं बेमिसाल फायदे, जानकर आप भी खाएंगे Amazing 6 Benefits of having soaked walnuts knowing this you will also eat them, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

भीगे अखरोट खाने से शरीर को मिलते हैं बेमिसाल फायदे, जानकर आप भी खाएंगे

  • मेवा खाने के अलग-अलग फायदे होते हैं। आप रोजाना के खाने में अखरोट भी शामिल कर सकते हैं। इसे खाने के जबरदस्त फायदे मिलते हैं। यहां हम बता रहे हैं भीगे अखरोट खाने के बेमिसाल फायदे।

Mon, 3 March 2025 11:50 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
भीगे अखरोट खाने से शरीर को मिलते हैं बेमिसाल फायदे, जानकर आप भी खाएंगे

अखरोट एक सुपरफूड है। इसमे पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम, विटामिन, मिनरल और प्रोटीन हमारे शरीर को स्वस्थ बनाते हैं। हालांकि, गर्मियों के मौसम में मेवा खाने से अक्सर लोग बचते हैं, बात करें अखरोट की तो इसकी तासीर को गर्म माना जाता है इसलिए लोग गर्मी में इसे अवॉइड करते हैं। क्या आप जानते हैं कि गर्मी में आप अखरोट भीगाकर खा सकते हैं। भीगे अखरोट खाने के कई चमत्कारिक फायदे होते हैं। ये शरीर को मजबूत बनाने के साथ ही कई बीमारियों से दूर सकते हैं। जानिए, भीगे अखरोट खाने के बेमिसाल फायदे-

1) खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अखरोट खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। नियमित रूप से अखरोट खाने से इससे निपटने में मदद मिल सकती है।

2) जंक फूड खाने से बचना चाहते हैं तो भीगे अखरोट खाएं। ये पौष्टिक होते हैं और आपको संतुष्ट कर सकते हैं। अखरोट खाने के बाद आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

3) अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व होते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। हेल्दी और मजबूत इम्यन सिस्टम होने पर आप खुद को बीमारियों से दूर रख सकते हैं।

4) अखरोट खाने से आपको अच्छी नींद मिल सकती है क्योंकि इसमें मेलाटोनिन केमिकल होता है। अगर आप सुबह और सोने से ठीक पहले भीगे हुए अखरोट खाते हैं तो आपको बेहतर नींद आ सकती है।

5) अखरोट में सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते है। विटामिन ई, मेलाटोनिन, और पॉलीफेनोल्स नामक केमिकल्स अखरोट में प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट हमारी स्किन को यूवी किरणों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

6) अखरोट में हेल्दी फैट, फाइबर और प्रोटीन होता है, जो आपको गर्मी के महीनों के दौरान दिन भर के लिए जरूरी एनर्जी दे सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इफ्तार में सबसे पहले क्यों खाया जाता है खजूर, क्या आप जानते हैं?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।