व्हाइट डिस्चार्ज से निपटने के लिए न्यूट्रिशिनिस्ट ने बताए 2 देसी नुस्खे, जानें Nutritionist suggests 2 home remedies to deal with white discharge, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

व्हाइट डिस्चार्ज से निपटने के लिए न्यूट्रिशिनिस्ट ने बताए 2 देसी नुस्खे, जानें

व्हाइट डिस्चार्ज महिलाओं में होने वाली एक कॉमन प्रॉब्लम है जो कई बार खुद ही ठीक हो जाती है। वैसे तो व्हाइट डिस्चार्ज अपने आप ठीक हो जाता है लेकिन अगर ये बहुत ज्यादा हो तो आप डॉक्टर की सलाह के साथ कुछ नुस्खों को भी अपना सकते हैं। यहां न्यूट्रिशिनिस्ट से जानें 2 घरेलू नुस्खे।

Mon, 23 Feb 2026 11:08 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
व्हाइट डिस्चार्ज से निपटने के लिए न्यूट्रिशिनिस्ट ने बताए 2 देसी नुस्खे, जानें

व्हाइट डिस्चार्ज महिलाओं को होने वाली एक ऐसी समस्या है जो नेचुरल है। मेडिकल भाषा में व्हाइट डिस्चार्ज को ल्यूकोरिया कहा जाता है, ये महिलाओं के प्राइवेट पार्ट को साफ और नम रखने का एक नेचुरल तरीका है। वैसे तो इसमें कई बद्बू नहीं होती है। व्हाइट डिस्चार्ज के लिए कुछ भी करने से पहले ये समझना होगा की हर डिस्चार्ज को रोकना जरूरी नहीं है। खासतौर से तब जब इसका रंग सफेद हो और बदबू न हो। लेकिन अगर डिस्चार्ज का रंग पीला, हरा या ग्रे हो या तेज बदबू और प्राइवेट पार्ट में खुजली, जलन महसूस हो तो आपको इसे सीरियस लेना होगा। डॉक्टर की सलाह लेने के बाद आप कुछ घरेलू उपाय को अपनाएं। यहां हम पोषण विशेषज्ञ श्वेता शाह द्वारा बताए गए दो नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कम खर्च में घर चलाने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके, नहीं होगी उधारी, होगी बचत

क्या हैं एक्सपर्ट द्वारा बताए गए 2 नुस्खे

पहला नुस्खा

इस नुस्खे को अपनाने के लिए आपको चाहिए आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और पानी। अब आधा कप पानी या दूध में मिलाकर पिएं। इस ड्रिंक को हफ्ते में केवल दो बार लें।

दूसरा नुस्खा

इस नुस्खे के लिए एक बड़ा चम्मच धनिया के बीज और एक गिलास पानी लें। अब एक गिलास पानी में रात भर के लिए धनिया बीज को भिगोकर रखें। फिर सुबह खाली पेट छानकर पी लें। धनिया शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करता है और हार्मोनल संतुलन बनाए रखता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या होगा जब एक हफ्ते तक सिर्फ 5 घंटे की होगी नींद, वेलनेस कोच से जानें

वजाइनल डिस्चार्ज होने पर किन बातों का रखें ख्याल

अगर आपको वजाइनल डिस्चार्च की समस्या है तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा , खासतौर से हाईजीन का। वैसे तो वजाइनल हाइजीन का ख्याल रखने के लिए बहुत सी महिलाए केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आपको इन चीजों को यूज करने से बचना चाहिए। खुशबूदार साबुन, जेल या डूश से बचें। इस तरह की चीजों का इस्तेमाल कर नेचुरल बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचता है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। हाईजीन मेंटेन करने के लिए सिर्फ पानी से वजाइना को साफ करें। हमेशा कॉटन अंडरवियर पहनें और इसे रोजाना बदलें।कॉटन के अलावा दूसरे कपड़े की अंडरवियर पहनने से कीटाणुओं को पनपने की जगह मिलती है। इसके अलावा इंफेक्शन से बचने के लिए सेक्सुअल रिलेशन बनाने पर प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिनर टाइमिंग क्यों है जरूरी, गैस्ट्रो डॉक्टर ने बताया हेल्थ सीक्रेट

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।