बहुत लोग शिकायत करते हैं कि उनके हाथ में चाहें जितने रुपये क्यों न आ जाएं लेकिन फिर भी महीने के आखिरी तक उनकी जेब खाली ही हो जाती है। ऐसा खराब मैनेजमेंट के कारण होता है। यहां हम कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप कम खर्च में घर चला सकते हैं और चाहें तो कुछ रुपयों को बचा भी सकते हैं। देखिए बचत करने के कुछ खास तरीके-

हर घर में राशन महीने भर का आता है। लेकिन कई बार कुछ चीजें जल्दी खत्म हो जाती हैं, तो कुछ बच जाती हैं। बचने वाली चीजों में राजमा, छोले और दाल शामिल होते हैं। अगर आप कम खर्च में घर चलाने की कोशिश कर रहे हैं तो सबसे पहले किचन में मौजूद सभी सामान को खत्म करें और फिर नया सामान लेकर आएं।

वैसे तो आजकर हर सब्जी आसानी से मिल जाती है, लेकिन अगर आप कम रुपयों में घर चलाना चाहते हैं तो उन सब्जियों को खरीदें जो सीजनल हों। ये सस्ती होती है और मौसम के मुताबिक सेहत को भी फायदा पहुंचाती हैं।

अगर आप रोजाना के कपड़े या फिर कुछ घंटो पहने हुए कपड़ों को धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बचें और हाथ से कपड़ों को धोएं। ऐसा करने पर साल भर में काफी बचत हो सकती है।

आजकल घर की सफाई के लिए लोग तरह-तरह की चीजों को अपनाते हैं। फ्लोर की सफाई से लेकर शीशे चमकाने तक के लिए क्लीनर्स का यूज किया जाता है। लेकिन इन केमिकल वाली चीजों की जगह आप घरेलू नुस्खों को अपनाएं।

गर्मियों में अपने एसी को 24 से 26 डिग्री पर सेट करें। कुछ लोग इसे 18 डिग्री पर सेट रखते हैं ऐसा करने से कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता, बल्कि इससे कंप्रेसर को ज्यादा देर तक काम करना पड़ता है। इसके अलावा एसी के साथ सीलिंग फैन का इस्तेमाल कर सकते हैं ऐसा करने से आप अच्छी ठंडक महसूस कर सकते हैं।

अगर आपको कोई ऐसी चीज दिखती है जिसे आप खरीदना चाहते हैं, लेकिन वह जरूरी नहीं है तो उसे खरीदने के लिए इंतजार करें। ऐसा करने से आपको उसे खरीदने का एहसास कम हो जाएगा।
