क्या होगा जब एक हफ्ते तक सिर्फ 5 घंटे की होगी नींद, वेलनेस कोच से जानें
अगर आप दिनभर अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने के बाद आर रात की नींद सिर्फ 5 घंटे की ले रहे हैं तो आपको कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। वेलनेस कोच ने बताया कि जब आप एक हफ्ते तक सिर्फ 5 घंटे की नींद लेते हैं तो क्या होगा।

आजकल कई लोग अपनी हेल्थ को लेकर सजग हो गए हैं। क्या खाना है से लेकर कितना खाना है पर लोग खूब ध्यान दे रहे हैं। कई बार लोग अपनी खानपान का पूरा ध्यान रखते हैं लेकिन फिर भी कुछ गलतियों की वजह से गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। दिनभर की भागदौड़ भरी लाइफ में इन दिनों लोगों की नींद काफी कम हो गई है। बहुत से लोगों को काम के प्रेशर के कारण नींद नहीं आती है तो वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया स्क्रोलिंग के कारण टाइम पर नहीं सोते। लेकिन क्या आप जानते हैं नींद पूरी न होना परेशानी का सबब साबित हो सकता है? नहीं तो वेलनेस कोच निखिलेश सावंत से जानें।
1 हफ्ते तक सिर्फ 5 घंटे की नींद से क्या होगा
बहुत से लोग दिनभर हेल्दी खाना खाते हैं, खूब एक्सरसाइज करते हैं, सुबह शाम वॉक भी करते हैं, सप्लीमेंट्स लेते हैं, कैलोरी काउंट का ख्याल रखते हैं, लेकिन रात में सिर्फ 5 घंटे की नींद लेते हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप 1 हफ्ते तक सिर्फ 5 घंटे की नींद लेते हैं तो कुछ बदलाव आप शरीर में होंगे, जैसे-
-टेस्टोस्टेरोन लेवल 10 से 15 परसेंट तक गिर जाता है।
-कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) का लेवल 50 परसेंट तक बढ़ जाता है।
-इंसुलिन सेंसटिविटी 20 परसेंट तक कम हो जाती है।
-मांसपेशियों का बनना धीमा हो जाता है। मतलब की आप वेट लिफ्ट कर रहे हैं लेकिन मसल्स कम बन रहे हैं।
-भूख बढ़ जाती है। जिसे कंट्रोल नहीं कर पाते।
कोच कहते हैं कि शरीर वही है, डायट वही है लेकिन रिजल्ट अलग है। नींद बाकी सभी चीजों को सही तरह से चलाने में मदद करता है। हार्मोन, मेटाबॉलिज्म, मसल्स और डायट सभी नींद से जुड़े हैं। अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं, तो सब कुछ प्रभावित होता है। नींद ऑप्शनल नहीं है इसलिए सबसे पहले इसे ठीक करने पर काम करें।
टाइम पर सोने के लिए क्या करें
1) वीकेंड हो या वीकडे रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की कोशिश करें।
2) सोने से कम से कम एक घंटे पहले फोन, लैपटॉप और टीवी बंद कर दें।
3)फोन को खुद से दूर रखकर सोएं ताकि नोटिफिकेशन से आपकी नींद खराब न हो।
4)अच्छी नींद के लिए 4-7-8 तकनीक को अपनाएं। इसमें 4 सेकंड नाक से सांस लें, 7 सेकंड रोकें और 8 सेकंड में मुंह से बाहर निकालें।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन