न्यूट्रीशनिस्ट ने शेयर किया 10 सेकेंड का टेस्ट, जो घर बैठे बताएगा आपकी बॉडी के अंदर का हाल, अभी करें!
कुछ लोग दिखने में बेशक आपको फिट लग सकते हैं, लेकिन अन्दर से उनकी बॉडी में विसरल फैट जमा होता है। न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन ने एक सिंपल सा टेस्ट शेयर किया है, जो आप घर बैठे कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि आप कितने हेल्दी हैं।

आप कितने हेल्दी और फिट है, इसका अंदाजा आमतौर पर लोग बॉडी देखकर लगाते हैं। जबकि कुछ लोग दिखने में बेशक आपको फिट लग सकते हैं, लेकिन अन्दर से उनकी बॉडी में विसरल फैट जमा होता है। इसमें चर्बी हमारे पेट के अंदर, किडनी, लिवर और आंत जैसे हिस्सों के आसपास जमा होती है। कई बार ये बाहर से नहीं दिखती, लेकिन अंदर-अंदर बॉडी को काफी नुकसान करती है। इससे बीपी, कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस, हार्मोनल इमेबलेंस जैसी कई बीमारियां जन्म ले सकती हैं। अब सवाल है कि ये पता कैसे करें कि आपकी बॉडी में विसरल फैट जमा है या नहीं? न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन ने एक सिंपल सा टेस्ट शेयर किया है, जो आप घर बैठे कर सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि आप कितने हेल्दी हैं। आइए जानते हैं।
10 सेकेंड में करें ये टेस्ट
न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन बताती हैं कि एक इंच टेप की मदद से आप 10 सेकेंड में पता लगा सकते हैं कि आप कितने हेल्दी हैं। इसके लिए सबसे पहले नाभि से अपनी कमर का साइज नाप लें। अब अपनी लंबाई को नापें। अब अगर आपकी कमर का साइज आपकी लंबाई के साइज से आधा या उससे कम है, तो आप हेल्दी हैं। वहीं अगर इससे ज्यादा है, तो इसका मतलब है कि आपकी बॉडी में विसरल फैट की मात्रा ज्यादा है।
विसरल फैट बढ़ा हुआ होने से क्या होता है?
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि विसरल फैट काफी ज्यादा खतरनाक होता है क्योंकि ये आपके अंगों के आसपास जमा होता है। इसके बढ़ने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है, बीपी बढ़ता है, इन्फ्लेमेशन ज्यादा होती है, हार्मोंस और फर्टिलिटी पर असर पड़ता है, ब्लैडर से जुड़े इश्यू हो सकते हैं और मसल लॉस भी काफी तेजी के साथ होता है। ये सब तब भी हो सकता है, जब आपका वजन ज्यादा ना हो।
कमर का साइज ज्यादा होना, बढ़ा देता है ये खतरे
अगर आपका वेस्ट साइज ज्यादा है, तो इसका मतलब है कि आपकी बॉडी में विसरल फैट की मात्रा ज्यादा है। आपका वजन कितना है, ये मायने नहीं रखता है। कमर का साइज ज्यादा होने से डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी बीमारियां, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, फैटी लिवर, मसल वीकनेस, लॉन्ग टर्म मेटाबॉलिक डैमेज जैसी बीमारियां होने का रिस्क भी काफी बढ़ जाता है।
कैसे काम किया जा सकता है विसरल फैट?
न्यूट्रीशनिस्ट लीमा कहती हैं कि विसरल फैट खतरनाक जरूर है लेकिन जिद्दी नहीं है। थोड़ी मेहनत के साथ आप इसे खत्म कर सकते हैं। इसके लिए अपनी डाइट ने ज्यादा प्रोटीन, फाइबर और फर्मेंटेड फूड्स एड करें।रोजाना वॉक, एरोबिक वर्क और कार्डियो शामिल करें। हफ्ते में दो से तीन बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें। रोजाना गहरी और पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस की मात्रा भी कम रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन