डॉ शिखा बोलीं- रोज इस तरह करें 1 आंवले का सेवन, वेट लॉस के साथ स्किन भी दिखेगी ग्लोइंग! Nutritionist Reveals Drink 1 Amla Like This Every Morning for Flat Belly and Glowing Skin, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

डॉ शिखा बोलीं- रोज इस तरह करें 1 आंवले का सेवन, वेट लॉस के साथ स्किन भी दिखेगी ग्लोइंग!

Amla For Weight Loss: न्यूट्रीशनिस्ट डॉ शिखा सिंह ने आंवला जूस की एक रेसिपी शेयर की है, जो आपको ग्लोइंग स्किन, हेल्दी हेयर और फ्लैट बेली पाने में मदद करेगा। आइए जानते हैं।

Fri, 7 Nov 2025 10:05 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
डॉ शिखा बोलीं- रोज इस तरह करें 1 आंवले का सेवन, वेट लॉस के साथ स्किन भी दिखेगी ग्लोइंग!

आंवला हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, इसके बारे में शायद बताने की भी जरूरत नहीं। विटामिन सी और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आंवला, इम्यूनिटी, स्किन एंड हेयर हेल्थ, वेट मैनेजमेंट और ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। आंवले को आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जैसे अचार या सब्जी बनाकर, सलाद के रूप में या फिर जूस बनाकर। लेकिन इसे और इफेक्टिव बनाने के लिए कुछ चीजों के साथ मिक्स किया जा सकता है। न्यूट्रीशनिस्ट डॉ शिखा सिंह ने आंवला जूस की एक रेसिपी शेयर की है, जो आपको ग्लोइंग स्किन, हेल्दी हेयर और फ्लैट बेली पाने में मदद करेगा। आइए जानते हैं।

वेट लॉस में फायदेमंद है आंवला

डॉ शिखा कहती हैं कि एक आंवले में लगभग 20 संतरों के जितना विटामिन सी मौजूद होता है। ये मेटाबॉलिज्म को इंप्रूव करता है, जिससे फैट बर्निंग का प्रॉसेस फास्ट होता है। खासतौर से अगर आपके पेट के आसपास चर्बी जमा हो गई है, तो आंवले का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। ये आपकी क्रेविंग कंट्रोल में भी मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। साथ ही, अगर आप अपनी स्किन और हेयर हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो भी आंवले को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

रोज इस तरह करें 1 आंवले का सेवन

डॉ शिखा बताती हैं कि अगर आंवले का जूस मार्निंग ड्रिंक के तौर पर पीया जाए, तो फैट लॉस में काफी मदद मिलती है। इसके लिए आप कुछ चीजों को साथ मिलाकर आंवले का जूस बना सकते हैं। जूस बनाने के लिए एक आंवला, 1 इंच कच्ची हल्दी का टुकड़ा, अदरक का टुकड़ा, चुटकी भर काली मिर्च और 6-7 करी पत्ते ले लें और इन्हें पीसकर जूस बना लें। अब इसे छान लें और सुबह खाली पेट ड्रिंक कर लें।

इस ड्रिंक के क्या क्या फायदे हैं?

न्यूट्रीशनिस्ट के अनुसार ये जूस बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। महज 1 महीने के भीतर ही आपको काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिलते हैं। ये फैट लॉस में मदद करता है, खासतौर से अगर आपको फ्लैट बेली चाहिए तो ये ड्रिंक रोजाना पीएं। इसके अलावा अगर आपको ग्लोइंग स्किन और हेल्दी घने बाल चाहिए, तो भी ये ड्रिंक मैजिकली काम करती है। अगर आप ब्राइड बनने वाली हैं, तो इसे अपने रूटीन में एड कर सकती हैं।

नोट: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह की चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या स्थिति के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चावल से बढ़ सकता है आपका वजन, न्यूट्रिशन कोच ने बताया खाने का सही तरीका!
ये भी पढ़ें:न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया अलसी के बीज खाने का सही समय, पूरे फायदे चाहिए तो जान लें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।