चावल से बढ़ सकता है आपका वजन, न्यूट्रिशन कोच ने बताया खाने का सही तरीका! Eating Rice Can Add to Belly Fat Nutrition Coach Explains the Right Way to Eat It, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

चावल से बढ़ सकता है आपका वजन, न्यूट्रिशन कोच ने बताया खाने का सही तरीका!

न्यूट्रिशन कोच बताते हैं कि अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो चावल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बिल्कुल नहीं हैं।अब सवाल है कि क्या चावल खाना बिल्कुल छोड़ देना चाहिए? जी नहीं, ऐसा बिल्कुल करने की जरूरत नहीं है, बस चावल खाने का सही तरीका जानना जरूरी है।

Thu, 6 Nov 2025 11:16 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
चावल से बढ़ सकता है आपका वजन, न्यूट्रिशन कोच ने बताया खाने का सही तरीका!

चावल शुरू से ही हमारे खानपान का बड़ा अहम हिस्सा रहे हैं। आज भी लंच हो या डिनर, एक ना एक मील में तो चावल शामिल होते ही हैं। लेकिन आपने सुना होगा कि चावल खाने से मोटापा बढ़ता है। दरअसल इस बात में थोड़ी सच्चाई भी है। न्यूट्रिशन कोच जस्टिन गिचाबा बताते हैं कि अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो चावल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बिल्कुल नहीं हैं। ये आपकी वेट लॉस जर्नी को और मुश्किल भरा बना सकते हैं, साथ ही बेली फैट भी बढ़ा सकते हैं। अब सवाल है कि क्या चावल खाना बिल्कुल छोड़ देना चाहिए? जी नहीं, ऐसा बिल्कुल करने की जरूरत नहीं है, बस चावल खाने का सही तरीका जानना जरूरी है। आइए विस्तार में समझते हैं।

बेली फैट बढ़ा सकते हैं चावल?

न्यूट्रिशन कोच जस्टिन बताते हैं कि चावल लोगों की डाइट का अहम हिस्सा हैं, लेकिन ये समझना भी जरूरी है कि ये आपका वजन भी बढ़ा सकते हैं। बिल्कुल आसान भाषा में समझें तो चावल पचाना बहुत आसान होता है। इसलिए इन्हें खाने के बाद बहुत जल्दी दोबारा भूख लगना शुरू हो जाती है। ये ब्लड शुगर लेवल को भी स्पाइक करते हैं, जिससे जल्दी ही कुछ खाने का मन करने लगता है।

फिर चावल खाने का सही तरीका क्या है?

न्यूट्रिशन कोच के मुताबिक चावल खाने का सबसे सही तरीका है कि इन्हें आप फाइबर के साथ पेयर करें। चावल के साथ कुछ ऐसा खाएं जो फाइबर से भरपूर हो। दरअसल फाइबर को पचने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है, जिस वजह से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। ये आपकी ओवरऑल गट हेल्थ, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज मैनेजमेंट में भी मदद करता है।

रोजाना जरूरी है इतना फाइबर

अगर आप वेट लॉस करने की सोच रहे हैं, तो रोजाना 30 ग्राम फाइबर लेने की कोशिश करें। यानी लगभग हर मील में 10 ग्राम फाइबर शामिल करें। न्यूट्रिशन कोच के मुताबिक फाइबर के कुछ अच्छे सोर्स हैं- दालें, बींस, छोले, मटर, पालक, ब्रोकली आदि। इसके अलावा कोशिश करें कि चावल की मात्रा कम ही रखें। उसके साथ फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया अलसी के बीज खाने का सही समय, पूरे फायदे चाहिए तो जान लें
ये भी पढ़ें:रोज चावल खाने से हड्डियां कमजोर होती हैं? सर्जन ने बताया छोड़ना जरूरी है या नहीं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।