दूध वाली चाय पी कर भी घटा सकते हैं वजन, न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया किन बातों का ध्यान रखना है Milk Tea and Weight Loss Nutritionist Breaks Down the Right Way to Drink It, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

दूध वाली चाय पी कर भी घटा सकते हैं वजन, न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया किन बातों का ध्यान रखना है

Weight Loss: न्यूट्रीशनिस्ट शिखा शर्मा बताती हैं कि अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो जरूरी नहीं है कि आप पूरी तरह से चाय पीना छोड़ दें। आप अपनी रेगुलर टी एंजॉय कर सकते हैं, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Mon, 17 Nov 2025 07:35 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
दूध वाली चाय पी कर भी घटा सकते हैं वजन, न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया किन बातों का ध्यान रखना है

हमारे देश में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। ये ऐसी आदत बन चुकी है, जिसे छोड़ना हर किसी के बस में नहीं। इसलिए जब वेट लॉस डाइट में चाय छोड़ने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग हार मान लेते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट शिखा शर्मा बताती हैं कि अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं या ओवरऑल हेल्थ का ध्यान रखना चाहते हैं, तो जरूरी नहीं है कि आप पूरी तरह से चाय पीना छोड़ दें। आप अपनी रेगुलर टी एंजॉय कर सकते हैं, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं न्यूट्रीशनिस्ट क्या सलाह देती हैं।

चाय की कैलोरी कम करें

न्यूट्रीशनिस्ट शिखा बताती हैं कि एक कप दूध और चीनी वाली चाय में लगभग 60 कैलोरी होती हैं। इन्हें आप और भी कम कर सकते हैं। जैसे, फुल फैट दूध की जगह टोन मिल्क इस्तेमाल करें और चीनी की जगह स्टीविया जैसे नेचुरल स्वीटनर्स प्रयोग में लाएं। बिना चीनी वाली चाय पीते हैं, तो भी कैलोरी काफी कम कर सकते हैं।

अनहेल्दी स्नैक्स अवॉइड करें

चाय अपने आप में प्रॉब्लम नहीं है, बल्कि असली प्रॉब्लम हैं इसके साथ खाए जानें वाले स्नैक्स। चाय के साथ जब आप नमकीन, रस्क, बिस्किट जैसी अनहेल्दी स्नैक्स लेते हैं, तो ये वजन भी बढ़ाते हैं और सेहत के भी नुकसान पहुंचाते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं कि इनकी जगह हेल्दी स्नैक्स जैसे मुट्ठी भर नट्स, भुने हुए चने या मखाने खाएं।

गलत समय पर चाय ना पीएं

न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं हैं कि कभी भी सुबह खाली नहीं पीनी चाहिए। ये पेट में एसिडिटी, जलन और इनडाइजेशन की समस्या पैदा कर सकती है। इसके अलावा खाने के तुरंत बाद और सोने से कुछ देर पहले भी चाय पीना अवॉइड करें।

एक दिन में ज्यादा चाय अवॉइड करें

रोजाना एक या दो कप से ज्यादा चाय पीना अवॉइड करना चाहिए। अगर आप कई कप चाय पी जाते हैं, तो वजन बढ़ने के अलावा एंग्जाइटी, नींद ना आना और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

ज्यादा देर तक चाय ना उबालें

कई लोग चाय को बहुत देर तक उबालते हैं, जिससे टैनिन की मात्रा बढ़ जाती है। ये सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसके अलावा अगर आप चाय को बार-बार गर्म कर के पीते हैं, तो भी बंद कर दें। न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं कि चाय में एक-दो उबाल आना ही काफी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोज इस तरह करें आंवले का सेवन, वेट लॉस के साथ स्किन भी दिखेगी ग्लोइंग!
ये भी पढ़ें:चावल से बढ़ सकता है आपका वजन, न्यूट्रिशन कोच ने बताया खाने का सही तरीका!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।