मलाइका अरोड़ा से सीखें घर में कैसे करें फुल बॉडी वर्कआउट malaika arora share fitness video how to do full body workout at home with 1 equipment, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

मलाइका अरोड़ा से सीखें घर में कैसे करें फुल बॉडी वर्कआउट

Maliaka Arora Full Body Workout Exercise: घर में रहकर फुल बॉडी वर्कआउट के जरिए अपनी बॉडी के हर हिस्से को टोंड और स्लिम बनाना चाहती हैं तो मलाइका अरोड़ा के शेयर किए इस वीडियो की मदद ले सकते हैं। 

Sat, 7 Feb 2026 06:55 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
मलाइका अरोड़ा से सीखें घर में कैसे करें फुल बॉडी वर्कआउट

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा अलर्ट रहती हैं। एक दिन भी वो योग और एक्सरसाइज को मिस नहीं करती। तभी तो उनकी फोटोज देखकर फैंस हमेशा ही इंप्रेस हो जाते हैं। मलाइका जो अक्सर अपनी एक्सरसाइज के वीडियोज शेयर करती हैं। एक बार भी वीडियो शेयर कर बताया है कि कैसे मात्र एक इक्विपमेंट से फुल बॉडी वर्कआउट को किया जा सकता है। अगर आप घर में ही एक्सरसाइज करती हैं और किसी एक जिम इक्विपमेंट को खरीदना चाहती हैं तो मलाइका अरोड़ा की तरह कैटलबॉल को खरीद लें। जिसकी मदद से फुल बॉडी की एक्सरसाइज हो जाएगी। मलाइका ने कैटलबॉल की मदद से 4 तरह की एक्सरसाइज को शेयर किया है जो ना केवल बेली फैट को घटाएगी, आर्मफैट को कम करेगी और बाकी बॉडी के फैट को भी पिघलाने में मदद करेगी।

कैटलबॉल को स्विंग्स करना

मलाइका अरोड़ा ने वीडियो शेयर कर दिखाया कि कैसे कैटलबॉल को दोनों हाथों से पकड़कर हल्के स्क्वाट करते हुए अगर दोनों पैरों के बीच से ले जाते हुए स्विंग किया जाए। तो ये बियर बैली को घटाकर फ्लैट बनाने में मदद करेगा।

साइड बाई साइड कैटल बॉल को स्विंग करना

अगर उसी कैटल बॉल को दोनों हाथों से पकड़कर तेजी से साइड बाई साइड स्विंग किया जाए तो इससे ब्रा स्ट्रैप के दिखने वाले लव हैंडल्स यानी एक्स्ट्रा फैट को घटाने में मदद मिलती है।

कैटलबॉल को डेड लिफ्ट करना

मलाइका अरोड़ा ने एक्सरसाइज की सीरीज में शेयर किया है कि कैसे डेड लिफ्ट के दौरान कैटलबॉल को हाथ में लेकर डेडलिफ्ट किया जाए तो इससे जांघ के आसपास जमा फैट घटाने में मदद मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुरानी से पुरानी कब्ज भी खत्म हो जाएगी , आजमाएं ये घरेलू नुस्खा
ये भी पढ़ें:इन 7 आदतों के शिकार हैं तो समझें न्यूट्रिशन की कमी के होते हैं संकेत

कैटलबॉल को लिफ्ट अप करना

अगर उसी कैटलबॉल को हाथ में लेकर लिफ्ट अप करते हुए उठक-बैठक लगाएंगे तो इससे आर्मफैट को टोंड करने में मदद मिलती है। साथ ही शोल्डर भी स्ट्रेट होते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।