पुरानी से पुरानी कब्ज का इलाज हो सकता है ये घरेलू नुस्खा, योगी बालकृष्ण ने किया शेयर home remedy to cure old constipation yogacharya share eat haritaki or harad, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

पुरानी से पुरानी कब्ज का इलाज हो सकता है ये घरेलू नुस्खा, योगी बालकृष्ण ने किया शेयर

Home remedy to cure consipation: कब्ज, अपच और गैस की समस्या बनी रहती है और जल्दी से राहत नहीं मिलता तो योगी बालकृष्ण के बताए इस नुस्खे को आजमाएं। जिसकी मदद से आसानी से कब्ज को दूर किया जा सकता है और अपच भी खत्म होती है।

Fri, 6 Feb 2026 12:18 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
पुरानी से पुरानी कब्ज का इलाज हो सकता है ये घरेलू नुस्खा, योगी बालकृष्ण ने किया शेयर

कब्ज की समस्या काफी सारे लोगों को परेशान करती है। जो लंबे समय तक रह गई तो बवासीर जैसी बीमारी को पैदा करती हैं। वहीं कब्ज की वजह से काफी सारे लोग अपच, ब्लोटिंग और गैस की समस्या से परेशान रहते हैं। तो अगर अक्सर पेट में गैस, एसिडिटी बनती है और कब्ज बनी रहती है तो आयुर्वेदाचार्य योगी बालकृष्ण ने इस समस्या से निपटने के लिए हरड़ खाने की सलाह दी है। हरड़ को हरीतकी और अंग्रेजी में मायरोबलन भी बोला जाता है।

आयुर्वेद में हरड़ खाने के बताए गये हैं फायदे

योगी बालकृष्ण ने बताया है कि हरड़ जिसे हरीतकी भी बोलते हैं। इसे खाने से पेट को आराम मिलता है। पेट में बनने वाली गैस और कब्ज से राहत मिलती है। ये माइल्ड होती है तो आंतों को नुकसान पहुंचाए बगैर स्टूल पास करने में मदद करती है। बालकृष्ण बताते हैं कि आयुर्वेद में हरड़ के बारे में लिखा है 'यस्य माता गृहनास्ति, तस्य माता हरितकी, कदाचित कुप्ये माता, न कदाचित हरितकी।'

आयुर्वेदाचार्य ने बताया कैसे खाएं

आयुर्वेदाचार्य ने बताया कि अगर किसी को कब्ज की समस्या रहती है तो उसे छोटी हरड़ को गैस पर एक चम्मच कैस्टर ऑयल डालकर भून लेना चाहिए। उसके बाद इन भुनी हुई हरड़ का पाउडर बनाकर रख लेना चाहिए। जब भी कब्ज महसूस हो तो एक चम्मच इस पाउडर को खा लें। तो ये कब्ज को खत्म करने में मदद करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गॉलब्लैडर निकाल देने से होते हैं कई तरह के साइड इफेक्ट, जान लें होने वाली दिक्कत

इस तरह भी खा सकते हैं हरड़

अगर हरड़ का पाउडर नहीं बना सकते तो बालकृष्ण ने बताया कि काफी सारे लोग पुराने समय में छोटी हरड़ को चूसते थे। इससे भी पेट की कब्ज को दूर करने में मदद मिलती थी। साथ ही डाइजेशन में सुधार होता है और भूख बढ़ती है। जिन लोगों को खाना ना पचने की समस्या रहती है उनमे अपच की समस्या को भी हरड़ दूर करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।