1 किलो वजन घटाने के लिए कितना चलना होगा? फिटनेस कोच ने बताया वेट लॉस फॉर्मूला! How Long Does It Take to Lose 1 Kg Just by Walking? A Fitness Coach Breaks It Down, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

1 किलो वजन घटाने के लिए कितना चलना होगा? फिटनेस कोच ने बताया वेट लॉस फॉर्मूला!

Weight Loss: अगर सिर्फ वॉक करने से आपको 1 किलो वजन कम करना है, तो कितनी देर वॉक करना होगा? सर्टिफाइड फिटनेस और न्यूट्रिशन कोच स्वप्निल ने इसी का जवाब दिया है, आइए जानते हैं।

Thu, 20 Nov 2025 02:28 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
1 किलो वजन घटाने के लिए कितना चलना होगा? फिटनेस कोच ने बताया वेट लॉस फॉर्मूला!

वेट लॉस करना है, तो फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी है। लेकिन कई लोग एक्सरसाइज का नाम सुनते ही हाथ खड़े कर देते हैं। ऐसे में ना वो किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी शुरू करते हैं, ना ही वेट लॉस होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं वॉक करना यानी पैदल चलना भी एक शानदार वर्कआउट हो सकता है? ज्यादातर लोग सोचते हैं कि वॉकिंग से कितना ही वजन कम हो जाएगा, इसलिए वो इसे अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाते ही नहीं है। तो चलिए आज इस सिंपल वॉकिंग की ताकत आपको बताते हैं। अब मान लीजिए अगर सिर्फ वॉक करने से आपको 1 किलो वजन कम करना है, तो कितनी देर वॉक करना होगा? बड़ा ही दिलचस्प सवाल है। सर्टिफाइड फिटनेस और न्यूट्रिशन कोच स्वप्निल ने इसी का जवाब दिया है, आइए जानते हैं।

1 किलो वजन घटाने के लिए कितना चलना होगा?

न्यूट्रीशन कोच स्वप्निल बताते हैं कि एक किलो फैट में लगभग 7700 कैलोरी होती हैं। अब अगर आप 1000 कदम चलते हैं, तो लगभग 50-70 कैलोरी बर्न होती हैं। इस हिसाब से अगर देखें तो आपको एक किलो वजन कम करने के लिए लगभग 1 लाख 40 हजार कदम चलना होगा।

कितने दिन में कंप्लीट होंगे इतने स्टेप्स?

सिर्फ 1 किलो वजन घटाने के लिए लगभग डेढ़ लाख कदम चलना, सुनने में काफी मुश्किल और थका देने वाला लगता है। लेकिन इसे तोड़कर देखें तो आप कुछ ही दिनों में बड़े आराम से इसे कंप्लीट कर सकते हैं। फिटनेस कोच कहते हैं कि अगर आप रोजाना 10 से 15 हजार कदम चलने का गोल बना लें, तो आप सिर्फ 10-12 दिनों में ही एक किलो वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तरह की हेवी एक्सरसाइज करने की भी जरूरत नहीं है।

रोजाना वॉक करने के फायदे

न्यूट्रिशन कोच कहते हैं कि वॉक का सबसे बड़ा फायदा है कि ये मेंटल बर्नआउट नहीं करती है। इसे लगभग हर उम्र का इंसान कर सकता है और किसी चीज की जरूरत भी नहीं है। कई स्ट्डीज भी बताती हैं कि वॉकिंग हार्ट हेल्थ और मेंटल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर आप ओवरऑल फिट रहना चाहते हैं, तो अपने डेली रूटीन में वॉक को शामिल कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या शाम 7 बजे के बाद डिनर करने से वजन बढ़ता है? डॉ जुबैर अहमद ने बताई असली वजह!
ये भी पढ़ें:चाय पी कर भी घटा सकते हैं वजन,न्यूट्रीशनिस्ट से जानें किन बातों का ध्यान रखना है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।