सिर्फ 7 दिन में वेट लॉस करना है? डायटिशियन का बताया ये प्लान फॉलो करें, भूखे भी नहीं रहना पड़ेगा!
अगर आपने भी अपना वजन बढ़ लिया है और नए साल पर थोड़ा सा फिट दिखना चाहते हैं, तो ये 7 डे डाइट प्लान फॉलो कर सकते हैं। डायटिशियन अल्का फुतेला ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसे शेयर किया है।

आजकल का लाइफस्टाइल ही कुछ ऐसा है, जिसमें फिट रहना थोड़ा मुश्किल होता है। गलत खानपान, स्ट्रेस, सही नींद ना मिलना, फिजिकल एक्टिविटीज का अभाव और घंटों स्क्रीन के आगे बैठकर काम करना; ये सभी चीजें बढ़ते मोटापे के पीछे जिम्मेदार हैं। आपने नोटिस किया होगा कि सर्दियों में वजन और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अब सर्दियों में एक तो खानपान पर कंट्रोल छूट जाता है, दूसरा ज्यादा फिजिकल एक्टिविटीज भी नहीं होतीं। तो अब अगर आपने भी अपना वजन बढ़ लिया है और नए साल पर थोड़ा सा फिट दिखना चाहते हैं, तो ये 7 डे डाइट प्लान फॉलो कर सकते हैं। डायटिशियन अल्का फुतेला ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसे शेयर किया है। बेस्ट बात है कि ये विंटर स्पेशल डाइट प्लान है और आपको इसके लिए भूखे रहने की भी जरूरत नहीं।
सर्दियों में वजन क्यों बढ़ जाता है?
डायटिशियन कहती हैं कि दरअसल सर्दियों में हमारी भूख बढ़ जाती है। इस दौरान कार्ब्स और फ्राइड फूड खाने की क्रेविंग भी ज्यादा होती है। अक्सर लोग ठंड की वजह से पानी पीना भी कम कर देते हैं और ज्यादा फिजिकल एक्टिविटीज भी नहीं होतीं। लेकिन अगर आप थोड़ी स्मार्ट ईटिंग करें, तो वेट लॉस आराम से हो सकता है। ये 7 डे डाइट प्लान आपके क्रेविंग शांत करेगा, आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट रखेगा और बिना भूखे रहे वेट लॉस में मदद करेगा।
पहले दिन रखें ये डाइट प्लान
- सुबह : रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा भिगोकर रख दें, फिर अगले दिन इसे गर्म कर के खाली पेट पीएं।
- ब्रेकफास्ट: वेज ओट्स या पोहा + मूंगफली
- लंच: 2 रोटी, मिक्स वेज सब्जी और 1 कटोरी दही
- शाम का स्नैक: रोस्टेड मखाना, ग्रीन टी
- डिनर: वेज सूप और पनीर भुर्जी
दूसरे दिन कैसी रखें डाइट
- सुबह: हल्दी पानी
- ब्रेकफास्ट: बेसन का चीला और पुदीने की चटनी
- लंच: ब्राउन राइस और राजमा
- शाम: भुना चना या मूंगफली
- डिनर: कम तेल में भुनी हुई सब्जियां और पनीर या तोफू
तीसरे दिन आपको ये खाना है
- सुबह: गर्म नींबू पानी
- ब्रेकफास्ट: वेजिटेबल उपमा
- लंच: 2 रोटी और लौकी चने की दाल
- शाम: फ्रूट्स और नट्स
- डिनर: क्लियर सूप और कम तेल में भुनी हुई सब्जियां
चौथे दिन का डाइट प्लान ये रखें
- सुबह: अजवाइन वाला पानी
- ब्रेकफास्ट: अंडा भुर्जी या पनीर भुर्जी
- लंच: मिलेट रोटी, सब्जी और दही
- शाम: भुनी हुई मक्का या मखाने
- डिनर: खिचड़ी में हल्का सा घी डालकर खाएं
पांचवें दिन ऐसी होगी आपकी डाइट
- सुबह: दालचीनी का पानी
- ब्रेकफास्ट: स्मूदी बनाकर पीएं (बिना चीनी)
- लंच: वेज पुलाव और रायता
- शाम: हर्बल टी और सीड्स
- डिनर: सब्जियों का भरवां पराठा (बिना मक्खन) और दही
छठे दिन फॉलो करें ये डाइट प्लान
- सुबह: गर्म पानी सादा
- ब्रेकफास्ट: स्प्राउट्स चाट
- लंच: पालक पनीर और 2 रोटियां
- शाम: फ्रूट चाट
- डिनर: वेज सूप और सलाद
आखिर दिन ऐसी डाइट रखें
- सुबह: जीरा और सौंफ का पानी
- ब्रेकफास्ट: दलिया या ओट्स
- लंच: राजमा या छोले और सलाद
- शाम: ग्रीन टी और नट्स
- डिनर: घर का बना हुआ हल्का खाना
डाइट के ये नियम जरूर फॉलो करें
डायटिशियन कहती हैं कि ये डाइट फॉलो करते हुए आपको कुछ जरूरी नियम ध्यान रखने हैं। सबसे पहले तो कोशिश करें कि खाना गर्म ही खाएं। इसके अलावा आपकी हर मील में प्रोटीन जरूर होना चाहिए। ठंडे पानी की बजाए गर्म पानी पीएं और ध्यान से खाने के बाद 10 से 15 मिनट की वॉक जरूर करें। इस दौरान हर हाल में किसी भी तरह के फ्राइड और शुगर से भरे फूड को अवॉइड करें।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन