भूखे रहे बिना घटाया वजन! गरिमा ने बताया 'फैट कटिंग' के लिए छोड़ दी थीं ये 7 चीजें!
Weight Loss Journey: कीनोट स्पीकर गरिमा राठौड़ बताती हैं कि उन्होंने काफी अच्छा-खासा वेट लॉस किया है। इसके लिए उन्होंने 7 चीजों को अपनी डाइट से पूरी तरह बाहर निकाल दिया था, जिससे फैट कटिंग में उन्हें काफी हेल्प मिली।

आजकल खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते, वजन बढ़ना एक आम समस्या हो गई है। बढ़ता वजन सिर्फ देखने में ही खराब नहीं लगता, बल्कि ढेरों बीमारियों का भी कारण बनता है। अब वेट लॉस की बात करो तो सबसे पहले डाइटिंग का ख्याल ही दिमाग में आता है। दरअसल डाइटिंग का मतलब भूखा रहना नहीं, बल्कि कुछ चीजों से परहेज करना है और सही मात्रा में खाना है। कीनोट स्पीकर गरिमा राठौड़, एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि उन्होंने काफी अच्छा-खासा वेट लॉस किया है। इसके लिए उन्होंने 7 चीजों को अपनी डाइट से पूरी तरह बाहर निकाल दिया था, जिससे फैट कटिंग में उन्हें काफी हेल्प मिली। तो चलिए जानते हैं गरिमा की वेट लॉस डाइट के बारे में।
फैट कटिंग के लिए किया इन 7 चीजों से परहेज
गेहूं
गरिमा बताती हैं कि उन्होंने गेहूं को अपनी डाइट से पूरी तरह बाहर कर दिया था। दरअसल गेहूं में कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है और इसे खाने पर जल्दी भूख भी लगने लगती है। इसकी जगह वो आलू, हरी सब्जियां और फल खाती थीं, जो कैलोरी डेफिसिट के दौरान उन्हें फुल रखने में मदद करते थे।
चावल
गरिमा कहती हैं कि फैट कटिंग के लिए चावल छोड़ना भी सही है, क्योंकि ये भी पेट को ज्यादा देर भरा नहीं रखते और थोड़े से चावल में भी काफी कैलोरी होती हैं। आप सफेद चावल खा रहे हैं या ब्राउन राइस, ये मायने नहीं रखता है, कटिंग के लिए ये ग्रेट ऑप्शन नहीं है।
वाइट ब्रेड
उन्होंने वाइट ब्रेड को भी अपनी डाइट से बाहर कर दिया था। गरिमा कहती हैं कि ब्रेड में काफी कैलोरी होती हैं और इसकी न्यूट्रीशनल वैल्यू भी कुछ नहीं होती। वहीं अगर आप ब्रेड खा लेते हैं, तो कुछ ही देर में आपको दोबारा भूख लगने लगती है, जिससे कैलोरी की मात्रा काफी बढ़ जाती है।
ओट्स
गरिमा कहती हैं कि ओट्स चावल का ही ब्रेकफास्ट वर्जन हैं। ये ज्यादा फिलिंग भी नहीं होते हैं। इनकी जगह मैं अपनी डाइट में आलू या फल शामिल कर लेती थी, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता था और कैलोरी भी कम होती थी।
जूस
गरिमा कहती हैं कि जूस पीना एक तरह से कैलोरी को ड्रिंक करना है, जो एकदम वेस्ट है। इनकी जगह वो प्रोटीन शेक या डिटॉक्स वॉटर पीती थीं, जो फैट लॉस में काफी मददगार होते हैं।
मिठाइयां
फैट कटिंग के दौरान गरिमा मिठाइयां खाना एकदम अवॉइड करती थीं। वो बताती हैं कि ये सबसे खराब ऑप्शन हैं और इन्हें खाने का कोई भी कारण नहीं है। एक तो मिठाइयों में हद से ज्यादा कैलोरी होती हैं और फायदे भी बिल्कुल ना के बराबर मिलते हैं।
फ्राइड फूड
गरिमा बताती हैं कि फ्राइड फूड में भर-भर के कैलोरी होती हैं और इनमें ओवरइटिंग का भी खतरा रहता है। अगर आप फ्राइड फूड खाते हैं, तो बॉडी को कोई भी फायदा नहीं मिलता साथ ही ये हार्मोनल इंबैलेंस का भी कारण बन सकता है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन