बिकिनी मॉडल 59 की उम्र में भी हैं इतनी स्लिम और फिट, शेयर की 6 आदतें, जो आप भी कर सकते हैं!
बिकिनी मॉडल रह चुकीं निशरीन पारिख 59 साल की उम्र में भी फिटनेस गोल सेट करती हैं। 'ऑफिशियल ह्यूमन ऑफ बॉम्बे' के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए वो अपनी कुछ हेल्दी हैबिट्स साझा करती हैं, जिन्हें फॉलो कर के आप 60 की उम्र आते-आते भी अपना बेस्ट दिख सकते हैं।

हर कोई चाहता है कि एक उम्र के बाद भी वो अपना बेस्ट दिखें। उनकी बॉडी फिट और पर्सनेलिटी में अलग ही कॉन्फिडेंस दिखे। जाहिर है ये एक दिन में नहीं होता। सालों से आपकी क्या आदतें रही हैं, उनपर काफी हद तक निर्भर है कि आप उम्र बढ़ने के बाद भी कैसे दिखेंगे और आपकी बॉडी कितनी फिट होगी। बिकिनी मॉडल रह चुकीं निशरीन पारिख 59 साल की उम्र में भी फिटनेस गोल सेट करती हैं। वो एकदम फिट हैं और उसका सीधा असर उनकी कॉन्फिडेंट पर्सनेलिटी पर दिखता है। 'ऑफिशियल ह्यूमन ऑफ बॉम्बे' के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए निशरीन अपनी कुछ हेल्दी हैबिट्स साझा करती हैं, जिन्हें फॉलो कर के आप 60 की उम्र आते-आते भी अपना बेस्ट दिख सकते हैं। आइए जानते हैं।
हमेशा बैठकर पानी पीएं
निशरीन बताती हैं कि पहला नियम ये है कि आपको पानी हमेशा बैठकर आराम से पीना चाहिए। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, ताकि आपका शरीर हाइड्रेट रहे। आयुर्वेद में भी पानी को हमेशा बैठकर पीने की सलाह दी गई है। इससे पाचन में सुधार होता है और बॉडी के इंटरनल बैलेंस पर भी बेहतर असर होता है।
वो खाएं जो आपके लिए बेस्ट है
निशरीन कहती हैं कि आपके पास खाने के ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन आपको सिर्फ वही खाना चाहिए जो आपके शरीर के लिए बेस्ट है। बॉडी में बिना सोचा समझें कुछ ना डालें, बल्कि हमेशा फ्रेश, पौष्टिक और संतुलित आहार खाने का नियम बनाएं। आपकी ज्यादातर हेल्दी डाइट पर ही निर्भर है, इसलिए इसका ध्यान रखना सबसे जरूरी है।
वेट ट्रेनिंग का नियम बनाएं
59 की उम्र में भी इतनी फिट बॉडी का क्रेडिट निशरीन अपनी वेट ट्रेनिंग को देती हैं। दरअसल रेगुलर वेट ट्रेनिंग मसल लॉस के प्रॉसेस को काफी धीमा कर देती है, बोन डेंसिटी को बनाए रखती है और जोड़ों को बेहतर सपोर्ट मिलता है। वेट ट्रेनिंग मेटाबॉलिज्म को भी एक्टिव रखती है, जिससे शुगर कंट्रोल, वेट मैनजमेंट और बेहतर हार्ट हेल्थ में भी मदद मिलती है।
क्रैश डाइट से बचें
निशरीन कहती हैं कि आय दिन नई तरह की डाइट ट्रेंड करती रहती हैं, जो आपको कम दिनों में ही फटाफट वेट लॉस करने का प्रॉमिस करती हैं। हो सकता है आप इनसे वेट लॉस कर भी लें, लेकिन वजन फिर दोबारा काफी तेज बढ़ जाता है। ऐसे में आप एक लूप में फंसकर रह जाते हैं। इसलिए क्रैश डाइट से परहेज करें और लॉन्ग टर्म न्यूट्रिशन और बैलेंस डाइट पर जोर दें।
चीट डे ठीक है, लेकिन चीट मंथ नहीं
हमेशा हेल्दी खाना किसी के लिए पॉसिबल नहीं, इसलिए बीच-बीच में चीट मील लेना ठीक है। निशरीन कहती हैं कि हर कोई चीट डे रखता है, लेकिन ध्यान दें कि इसे चीट मंथ में ना बदलने दें। एक दिन अगर आप कुछ खा भी लेते हैं, तो बॉडी पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। लेकिन लॉन्ग टर्म में आपकी फिटनेस नेगेटिवली इफेक्ट हो सकती है।
अपना रूटीन खुद बनाएं
लास्ट में निशरीन बताती हैं कि लोग सोशल मीडिया पर कई फिटनेस इन्फ्लूएंसर्स को देखते हैं, फिर उन्हीं के जैसा रूटीन कॉपी करना शुरू कर देते हैं। जबकि हर किसी की बॉडी अलग है और हर किसी का तरीका भी अलग है। इसलिए अपना खुद का रूटीन बिल्ड करें, जो आपको सूट करता हो।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन