शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाती हैं खाने की चीजें, वजन कम करने वालों को करना चाहिए अवॉइड Foods that cause and reduce Inflammation in body, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाती हैं खाने की चीजें, वजन कम करने वालों को करना चाहिए अवॉइड

  • वजन कम करने के लिए स्पेशल लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी है। ऐसे में कुछ खाने की चीजें हैं जो आपको पूरी तरह अवॉइड करना चाहिए क्योंकि ये शरीर में इंफ्लेमेशन यानी सूजन बढ़ाती हैं।

Mon, 30 Dec 2024 03:32 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाती हैं खाने की चीजें, वजन कम करने वालों को करना चाहिए अवॉइड

शरीर जब वायरस, बैक्टीरिया या केमिकल के संपर्क में आता है तो इसकी प्रतिक्रिया में सूजन होती है। इंफ्लेमेशन यानी सूजन की समस्या शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। खासकर तब जब ये किसी बिना कारण से होने लगती है। लंबे समय तक सूजन की परेशानी होने पर अर्थराइटिस, जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर किसी को सूजन की समस्या हो रही है तो उसे डायट का खास ध्यान रखना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिससे सूजन की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट हिना बेदी के मुताबिक शरीर में सूजन बढ़ाने वाली खाने की चीजों के बारे में-

शरीर में सूजन बढ़ाती हैं ये चीजें

- रिफायंड कार्बोहाइड्रेट और शुगर वाली चीजें जैसे मैदा से बनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

- पकौड़े, समोसे, कचोरी जैसी चीजों में ट्रांस फैट की मात्रा ज्यादा होती है।

- पैकेज फूड जैसे नमकीन और चिप्स में नमक और अनहेल्दी तेल होता है।

- इंस्टेंट नूडल्स और फ्रोजन स्नैक्स खाने से बचें।

- कई मिठाइयों को बनाने के लिए वनस्पति तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जो हानिकारक हैं।

- वैसे तो घी और मक्खन नैचुरल चीजें हैं और ज्यादा मात्रा में इन्हें खाने से सूजन बढ़ सकती है।

- फुल-फैट दूध, पनीर और चीज सूजन का कारण बन सकते हैं। खासकर अगर कोई लैक्टोज संवेदनशील है।

- शराब रोजाना पीने वालों में सूजन हो सकती है।

शरीर में सूजन की समस्या कम करने वाली चीजें

शरीर में सूजन की समस्या को कम करने के लिए नॉर्मल आटे को बाजरा, रागी, या जई के आटे से बदल दें। इसी के साथ चीनी को गुड़ या शहद के साथ रिप्लेस करें, हालांकि इसे भी कम ही खाएं। मौसमी फल, सब्जियां और फलियां खाने से भी आप सूजन की समस्या से बच सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विद्या बालन ने वेट लॉस ट्रिक की शेयर, बिना वर्कआउट के मिला बेस्ट रिजल्ट
ये भी पढ़ें:विद्या बालन फॉलो करती हैं No Raw Food Diet, क्या जानते हैं इसके फायदे और नुकसान?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।