विद्या बालन फॉलो करती हैं No Raw Food Diet, क्या आप जानते हैं इसके फायदे और नुकसान? Vidya Balan follows No Raw Food Diet Plan do you know its benefits and Side Effects, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

विद्या बालन फॉलो करती हैं No Raw Food Diet, क्या आप जानते हैं इसके फायदे और नुकसान?

  • Advantages and Disadvantages Of No Raw Food Diet: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन फिट रहने के लिए नो रॉ फूड डायट प्लान को फॉलो करती हैं। क्या आप जानते हैं कि ये डायट क्या है और इसके फायदे और नुकसान क्या हैं?

Mon, 10 June 2024 01:38 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
विद्या बालन फॉलो करती हैं No Raw Food Diet, क्या आप जानते हैं इसके फायदे और नुकसान?

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी डायट के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह घर का का बना ग्लूटेन फ्री खाना खाती हैं और एक आदत को फॉलो करती हैं वह है नो रॉ डायट। जानिए क्या है ये डायट प्लान और इसके फायदे और नुकसान।

क्या है नो रॉ फूड डायट

नो रॉ फूड में ऐसी डायट को फॉलो करना होता है, जिसमें कच्चे खाने की चीजों को शामिल नहीं किया जाता। ये डायट कुछ व्यक्तियों के लिए फायदेमंद हो सकती है, खासकर के उन लोगों के लिए जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, प्रेगनेंट महिलाएं, छोटे बच्चे और बुजुर्गों के लिए।

क्या है इस रॉ फूड डायट के फायदे

- सिस्टम को डिटॉक्सीफाई करता है

- वजन घटना

- पाचन में सुधार करता है

- कैंसर से लड़ने में मदद करता है

- कब्ज से राहत

- लीवर की कार्यप्रणाली में सुधार होता है

- स्किन, बाल और नाखून की हेल्थ को बढ़ावा देता है।

- एनर्जी के लेवल को बढ़ाता है

रॉ फूड डायट के नुकसान

- जब आप कच्चा खाना खाते हैं तो हानिकारक बैक्टीरिया नहीं मरते।

- अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आपके लिए इस डाइट को फॉलो करना मुश्किल हो सकता है।

-शिमला मिर्च जैसी कुछ सब्जियों को पकाने से पोषक तत्व बाहर निकल आते हैं, जो बिना पकाए खाने से नष्ट हो जाते हैं।

- यह आपके पाचन तंत्र में सूजन पैदा कर सकता है।

- इससे आपमें विटामिन बी12 की कमी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरदान से कम नहीं हैं कद्दू और सूरजमुखी के बीज, जानिए फायदे और कैसे खाएं
ये भी पढ़ें:आंतों को तुरंत साफ करने के लिए खाएं ये चीजें

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।