जाह्नवी कपूर का ये ‘ईटिंग हैक’ वेट लॉस में कर सकता है मदद, गैस्ट्रो डॉक्टर पाल ने किया शेयर! Dr Pal Reveals Janhvi Kapoor Simple Eating Hack That May Help You Lose Weight, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

जाह्नवी कपूर का ये ‘ईटिंग हैक’ वेट लॉस में कर सकता है मदद, गैस्ट्रो डॉक्टर पाल ने किया शेयर!

Janhvi Kapoor Eating Hack: गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ पाल ने जाह्नवी का 'ईटिंग हैक' बताते हुए शेयर किया कि जब आप खाना ज्यादा देर तक चबाकर खाते हैं, तो ये आपके डाइजेशन, ओवर ईटिंग और वेट लॉस में भी काफी मदद करता है।

Fri, 21 Nov 2025 03:00 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
जाह्नवी कपूर का ये ‘ईटिंग हैक’ वेट लॉस में कर सकता है मदद, गैस्ट्रो डॉक्टर पाल ने किया शेयर!

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने फैशनेबल लुक्स के साथ-साथ अपने स्लिम फिट फिगर के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही अपनी मूवी 'परम सुंदरी' के प्रमोशन के दौरान उनकी ईटिंग क्लिप्स काफी वायरल हुईं। यहां जाह्नवी लोकल फूड एंजॉय करती दिखीं, लेकिन एक बात जो फैंस ने नोटिस की वो ये थी कि जाह्नवी खाने की बाइट तो काफी बड़ी ले रही थीं, लेकिन असल में खा बहुत कम क्वांटिटी में रही थीं। गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ पाल ने इसे जाह्नवी का 'ईटिंग हैक' बताते हुए शेयर किया कि जब आप खाना ज्यादा देर तक चबाकर खाते हैं, तो ये आपके डाइजेशन, ओवर ईटिंग और वेट लॉस में भी काफी मदद करता है। आइए विस्तार में जानते हैं।

खूब चबा-चबाकर खाएं खाना

डॉ पाल कहते हैं कि इन क्लिप्स को देखकर पता चल रहा है कि जाह्नवी हर बाइट को काफी देर तक चबा-चबाकर खाती हैं। ये बहुत अच्छी आदत है क्योंकि हमारा पाचन मुंह से ही शुरू हो जाता है। ऐसे में जब आप एक बाइट को काफी देर तक चबाकर खाते हैं, तो आपका गट और ब्रेन सही से इंटरेक्ट कर पाते हैं। इससे पेट को सही समय पर सिग्नल मिलता है कि आपका पेट भर गया है, जिससे आप जरूरत से ज्यादा खाना नहीं खाते हैं। इससे पाचन भी बेहतर तरीके से होता है।

क्या है 32 बार चबाने का रूल?

डॉक्टर कहते हैं कि खाने को 32 बार चबाने का नियम एक अमेरिकन हेल्थ एक्सपर्ट की देन है, जिनका नाम 'हॉरेस फ्लैचर' था। उनका मानना था कि खाने को तब तक चबाना चाहिए जब तक वो एकदम तरल यानी लिक्विड फॉर्म में ना आ जाए। इसके पीछे का सिंपल आइडिया है कि हमारे 32 दांत होते हैं। सही तरह से चबाने पर 'लेप्टिन' हार्मोन रिलीज होता है, जिससे पेट जल्दी भरता है और हंगर हार्मोन रिड्यूस होता है।

32 बार चबाने की जगह ये रूल फॉलो कर सकते हैं

हर बाइट को 32 बार चबाना प्रैक्टिकल नहीं है। इसके लिए डॉ पाल कहते हैं कि आप 15-15-15 रूल फॉलो कर सकते हैं। इसका मतलब है कि खाना लगभग 15 सेकेंड के लिए चबाएं, फिर 15 सेकेंड के लिए ब्रेक लें। इसका अलावा अपना खाना कंप्लीट करने में लगभग 15 मिनट का समय लगाएं। आप इसकी शुरुआत दिन की किसी एक मील के साथ कर सकते हैं। ध्यान रहे खाने के दौरान अपने फोन को दूर रखें और माइंडफुल ईटिंग करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 किलो वजन घटाने के लिए कितना चलना होगा? फिटनेस कोच ने बताया वेट लॉस फॉर्मूला!
ये भी पढ़ें:खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से मिलते हैं ये फायदे! AIIMS के डॉक्टर ने बताया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।