AIIMS Gastroenterologist Shares 7 Benefits of Walking Just 10 Minutes After Eating खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से मिलते हैं ये 7 बड़े फायदे! AIIMS के डॉक्टर ने बताया
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलखाने के बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से मिलते हैं ये 7 बड़े फायदे! AIIMS के डॉक्टर ने बताया

खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से मिलते हैं ये 7 बड़े फायदे! AIIMS के डॉक्टर ने बताया

Walking Benefits: खाना खाने के बाद अगर आप सिर्फ 10 मिनट की वॉक कर लेते हैं, तो आपको कई फायदे देखने को मिलेंगे। एम्स ट्रेंड गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ सौरभ सेठी ने इसी बारे में विस्तार से बताया है।

Anmol ChauhanThu, 20 Nov 2025 03:54 PM
1/9

खाने के बाद 10 मिनट वॉक करने के फायदे

खाने के बाद थोड़ी देर टहलना चाहिए, ये बात आप अपने बड़े-बुजुर्गों से सुनते आए होंगे। लेकिन बहुत से लोग अभी भी खाने के बाद या तो बैठे रहते हैं या फिर लेट जाते हैं। कई लोगों के लिए समय निकालना भी मुश्किल होता है। लेकिन बता दें आपको ज्यादा नहीं बस खाने के बाद 10 मिनट टहलने की जरूरत है। एम्स ट्रेंड गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ सौरभ सेठी ने एक पोस्ट में इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताया है, जिन्हें जानकर आप भी इस आदत को अपना लेंगे।

2/9

30% तक कम हो जाती है ब्लड शुगर

डॉ सेठी कहते हैं कि खाने के बाद वॉक करने पर ग्लूकोज तेजी से ब्लड स्ट्रीम में नहीं जा पाती। इससे शुगर स्पाइक कम होती है, इंसुलिन कम मात्रा में रिलीज होती है, इन्फ्लेमेशन कम होती है और एनर्जी लेवल बना रहता है।

3/9

इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है

थोड़ी देर वॉक करने से मसल्स 'मेटाबॉलिकली एक्टिव' हो जाती हैं। आसान शब्दों में कहें तो ये बिना ज्यादा इंसुलिन के ब्लड से ग्लूकोज लेने में सक्षम हो जाती हैं। डॉ सेठी कहते हैं कि खाने के बाद की शॉर्ट वॉक ग्लूकोज कर्व को कई दवाइयों से बेहतर कंट्रोल करती है।

4/9

पाचन में सुधार होता है

हल्की वॉक आपके GI ट्रैक (पेट और आंत) एक्टिवेट कर देती है। साथ ही वेगस नर्व को भी स्टीमूलेट करती है। इसका मतलब है कि आपका पाचन बेहतर तरीके होता है, पेट अच्छी तरह साफ होता है और कब्ज का खतरा नहीं होता।

5/9

गैस और ब्लॉटिंग कम होती है

अगर खाना खाने के बाद आपको भारीपन महसूस होता है, तो पोस्ट मील वॉक आपको जरूर करनी चाहिए। ये पेट में गैस बनाने से रोकती है और मोटिलिटी यानी आंतों की गतिशीलता को इंप्रूव करने में मदद करती है। जिनका पाचन सही नहीं रहता या IBS (इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम) है, उनके लिए डॉक्टर विशेष रूप से ये सलाह देते हैं।

6/9

एसिड रीफ्लक्स कम हो जाता है

खाने के तुरंत बाद अगर आप बैठ जाते हैं या लेट जाते हैं, तो एसिड रीफ्लक्स की समस्या हो सकती है। लेकिन जब आप वॉक करते हैं तो भोजन को गति मिलती है और एसिड एक्सपोजर कम होता है। सिर्फ 10 से 12 मिनट की वॉक आपके सीने में जलन की समस्या को काफी हद तक कम कर सकती है।

7/9

ट्राइग्लिसराइड्स लेवल इंप्रूव होता है

खाने के बाद वॉक करने से आपके खून में जमा फैट तेजी से साफ होता है। आप इसे एक छोटी एक्सरसाइज की तरह समझ सकते हैं, जिसके बहुत बड़े फायदे मिल सकते हैं। इसका आपके कार्डियोमेटेबॉलिक रिस्क, फैटी लीवर मार्कर, इन्फ्लेमेशन और वेस्ट साइज पर काफी पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है।

8/9

आपकी नींद बेहतर होती है

खासतौर से अगर आप शाम के खाने के बाद वॉक करते हैं, तो आपकी नींद की क्वालिटी काफी इंप्रूव होती है। ये ग्लूकोज को स्टेबल करता है और लेट नाइट रिफ्लक्स को रोकता है, जो दोनों ही नींद डिस्टर्ब होने के बड़े कारण हैं। जब आप अच्छी नींद लेते हैं, तो गट हेल्थ, हार्मोन, डिसीजन लेने की क्षमता और भूख सब इंप्रूव होते हैं।

9/9

कब, कैसे और कितनी देर वॉक करें?

डॉ सौरभ कहते हैं कि आप लंच, डिनर या कोई भी मील लें, तो उसके बाद 10 से 15 मिनट की वॉक जरूर करें। ये कोई वर्कआउट नहीं है, इसलिए ज्यादा तेज गति से वॉक करने की जरूरत नहीं है। आप स्लो टू ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं। ध्यान रहे इसे डेली की आदत बनाएं, तभी फायदा होगा।