डाइटिंग पर हैं? तो भी खा सकते हैं ये 7 टेस्टी स्ट्रीट फूड, वजन बढ़ने की नहीं होगी टेंशन!
Weight Loss Diet Tips: वेट लॉस जर्नी के दौरान कभी-कभी जब आपका कुछ बाहर का खाने का मन हो, तो आप इनमें से कोई भी एक ऑप्शन चुन सकते हैं। ये स्ट्रीट फूड्स काफी पॉपुलर और टेस्टी भी हैं, साथ ही आपकी डाइटिंग को भी खराब नहीं करेंगे।

वेट लॉस जर्नी के दौरान सबसे बड़ा चैलेंज होता है अपनी क्रेविंग कंट्रोल करना। खासतौर से इंडियन स्ट्रीट फूड, जो इतना टेस्टी होता है; उसे पूरी तरह छोड़ना तो नामुमकिन लगता है। गुड न्यूज ये है कि कुछ ऐसे फूड ऑप्शन भी हैं, जो आप अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान एंजॉय कर सकते हैं। ये स्ट्रीट फूड्स काफी पॉपुलर और टेस्टी भी हैं, साथ ही आपकी डाइटिंग को भी खराब नहीं करेंगे। वेट लॉस जर्नी के दौरान कभी-कभी जब आपका कुछ बाहर का खाने का मन हो, तो आप इनमें से कोई भी एक ऑप्शन चुन सकते हैं। हालांकि सबसे जरूरी बात है मात्रा का ध्यान रखना और कुछ छोटी-मोटी और भी हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपनी क्रेविंग भी शांत कर पाएंगे और डाइटिंग में आपको मजा भी आएगा। तो चलिए जानते हैं।
चाट स्पॉट पर ये ऑप्शन रहेंगे बेस्ट
अगर आप स्ट्रीट चाट के शौकीन हैं, तो वेट लॉस जर्नी के दौरान भी आपको कुछ अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे, आप भेल पूरी ऑर्डर कर सकते हैं। ये इतनी चटपटी होती है कि आपकी चाट खाने की क्रेविंग भी दूर हो जाएगी और इसमें कैलोरी भी कम होती हैं। बस चटनी थोड़ी कम डलवाएं और सेव को अवॉइड ही करें। इसके अलावा आप दही पापड़ी चाट भी खा सकते हैं। इसमें ज्यादा दही डलवाएं, जो प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है। वहीं इमली की चटनी दोनों में अवॉइड करें, क्योंकि ये शुगर स्पाइक का कारण बन सकती है।
एग स्टॉल्स पर जा सकते हैं आप
अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं और स्ट्रीट फूड खाने का मन है, तो एग स्टॉल्स आपके लिए परफेक्ट स्पॉट हैं। यहां आप कम तेल में बनी 2-3 अंडे की भुर्जी खा सकते हैं। इसके अलावा बिना चीज की ऑमलेट भी एक अच्छा ऑप्शन है। खूब सारी मेयोनेज डालकर बनाया गया एग रोल अवॉइड करें और वाइट ब्रेड वाली डिशेज भी।
पराठा स्टॉल्स पर मिलेंगे ये ऑप्शन
डाइटिंग के दौरान पराठे खाने की क्रेविंग तो हो ही जाती है, वो भी स्ट्रीट वाले पराठों का स्वाद तो अलग ही होता है। ऐसे में आप एक आलू का पराठा ले सकते हैं और साथ में दही या योगर्ट पेयर कर सकते हैं। पराठे वाले से बोल दें कि घी थोड़ा कम ही इस्तेमाल करें। डबल बटर पराठा हर हाल में अवॉइड करें, क्योंकि इसकी कैलोरी आपकी पूरी मेहनत खराब कर सकती हैं।
काठी रोल एंजॉय कर सकते हैं
कभी-कभी आप काठी रोल भी एंजॉय कर सकते हैं। एग या चिकन रोल अच्छा ऑप्शन रहेगा। सिंगल रोटी रखवाएं और ज्यादा सॉस या मेयोनिज डलवाना अवॉइड करें। डबल पनीर और चीज सॉस की वजह से कैलोरी की मात्रा काफी बढ़ जाती है, इन्हें भी अवॉइड करें।
डोसा स्टॉल्स पर ये ऑप्शन ट्राई करें
अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान आप प्लेन डोसा या एग डोसा ट्राई कर सकते हैं। चटनी की जगह ज्यादा सांभर लें। साथ ही, ज्यादा घी वाला डोसा या चीज मसाला डोसा अवॉइड करें।
छोले और राजमा स्टॉल्स
छोले और राजमा प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं। अगर कुछ बाहर का खाने का मन है तो ये परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आप राजमा या छोले के साथ एक रोटी और दही खा सकते हैं। ध्यान रहे पूड़ी और भटूरे हर हाल में अवॉइड करें, क्योंकि वहीं असली विलेन हैं।
जूस कॉर्नर पर मिलेंगे कई ऑप्शन
कुछ पीने का मन हो तो कोल्ड ड्रिंक की जगह जूस कॉर्नर एक अच्छा स्पॉट हैं। यहां आप नारियल पानी या नींबू पानी आराम से पी सकते हैं। हालांकि पैकेटबंद जूस, चीनी वाले जूस और मैंगो शेक अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान अवॉइड ही करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन