हेल्दी दिखने वाले ये 3 फूड, हार्ट के लिए हैं खतरनाक! कार्डियोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी Cardiologist Reveals 3 Healthy Foods in your Fridge that are damaging your heart, हेल्थ टिप्स - Hindustan
More

हेल्दी दिखने वाले ये 3 फूड, हार्ट के लिए हैं खतरनाक! कार्डियोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी

Heart Health: क्या आपको पता है कुछ ऐसे फूड भी हैं, जो हमें हेल्दी लगते हैं लेकिन हार्ट के लिए ये धीमे जहर की तरह होते हैं। कार्डियोलॉजिस्ट ने ऐसे ही 3 फूड्स के बारे में बताया है, जो हो सकता है आप डेली बेसिस पर कंज्यूम भी कर रहे हों।

Fri, 24 April 2026 03:13 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
हेल्दी दिखने वाले ये 3 फूड, हार्ट के लिए हैं खतरनाक! कार्डियोलॉजिस्ट ने दी चेतावनी

आजकल हार्ट संबंधी बीमारियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं। इसके पीछे की एक बड़ी वजह बताई जाती है गलत खानपान। आमतौर पर लोगों को लगता है कि ज्यादा तली-भुनी चीजें और जंक फूड खाने से हार्ट को खतरा होता है, जो कि सही भी है। लेकिन असली डेंजर तो उन फूड्स से है जो आमतौर पर हेल्दी मानें जाते हैं, पर हार्ट के लिए डैमेजिंग होते हैं। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ संजय भोजराज एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि उनके पास आने वाले कई पेशेंट्स का मानना होता है कि वो आमतौर पर हेल्दी खाते हैं। खूब सारी सब्जियां, प्रोटीन और ऑर्गेनिक फूड्स उनकी डाइट का हिस्सा होते हैं। लेकिन फिर भी उनका हार्ट दूसरी ही कहानी कह रहा होता है। इसके पीछे ऐसे ही फूड्स जिम्मेदार होते हैं, जो लगते तो हेल्दी हैं लेकिन असल में होते नहीं। आइए विस्तार में जानते हैं।

हार्ट के लिए खतरनाक हो सकते हैं ये हेल्दी फूड

डॉ भोजराज बताते हैं कि कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो आमतौर पर हेल्दी माने जाते हैं, लेकिन मेटाबॉलिकली वो शरीर के अंदर अलग तरीके से बिहेव करते हैं। कई लोग इन्हें हेल्दी समझकर डेली बेसिस पर कंज्यूम करते हैं, जिससे उनका ट्राइग्लिसराइड लेवल धीरे-धीरे बढ़ता है, ब्लड शुगर भी बढ़ती रहती है और इन्फ्लेमेटरी मार्कर्स गलत दिशा में बढ़ने लगते हैं। डॉक्टर ने ऐसे ही 3 फूड्स बताए हैं, जो हो सकता है आपके फ्रिज में भी रखे हों और आप इन्हें हेल्दी समझकर खा रहे हों।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या बार-बार गैस पास होना गंभीर बीमारी का संकेत है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

फ्लेवर्ड योगर्ट नहीं है हेल्दी

योगर्ट को आमतौर पर हेल्दी प्रोटीन फूड की तरह मार्केट किया जाता है। लेकिन फ्लेवर्ड योगर्ट की एक सर्विंग में आमतौर 20-25 ग्राम चीनी होती है। इसके अलावा इसमें प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल फ्लेवर मिले होते हैं। ऐसे में ये हेल्दी तो बिल्कुल नहीं होती, बस एक तरह का मीठा डेजर्ट होती है। इसकी जगह आप प्लेन योगर्ट या घर की बनी दही खाएं, वो ज्यादा हेल्दी होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर का खाने के बाद भी क्यों कैंसर क्यों? डॉक्टर ने बताई गलती, जो कर रहे 95% लोग!

बोतलबंद स्मूदी और ग्रीन जूस

स्मूदी और ग्रीन जूस सुनने में बहुत हेल्दी लगते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल इनमें फाइबर पूरी तरह खत्म हो जाता है, फिर आप सिर्फ असल में सिर्फ चीनी ही पी रहे होते हैं। पैंक्रियाज पर इनका काफी काफी खतरनाक असर होता है। वो बेशक कोल्ड-प्रेस्ड के लेबल के साथ आएं, लेकिन शरीर पर नेगेटिव असर ही डालते हैं।

सलाद ड्रेसिंग

सलाद अपने आप में बहुत हेल्दी होता है, लेकिन उस पर डाली जाने वाली ड्रेसिंग कई बार उसकी पूरी हेल्थ वैल्यू खराब कर देती है। बाजार में मिलने वाली कई ड्रेसिंग में रिफाइंड सीड ऑयल, शुगर और स्टेबलाइजर्स मौजूद होते हैं। ये कैलोरी काउंट भी बढ़ाती हैं और इन्फ्लेमेशन को भी बढ़ावा देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फैटी लिवर है? आयुर्वेदिक डॉक्टर के बताए ये 2 काम कर ल, दो महीने में दिखेगा फर्क

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

कार्डियोलॉजिस्ट कहते हैं कि इनमें से कोई भी फूड पूरी तरह खराब नहीं है। लेकिन जब आप रोज-रोज इन्हें खाते हैं, तो इंसुलिन स्पाइक, इन्फ्लेमेशन और मेटाबॉलिक स्ट्रेस बढ़ना शुरू हो जाते हैं। इसलिए जब भी खाएं सोच समझकर खाएं, हेल्दी समझकर ज्यादा कंज्यूम ना करें।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।